पंचांग व राशिफल – 15 मई 2021

पंचांग व राशिफल – 15 मई 2021

पंचांग

विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1942
मास वैशाख
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि तृतीया 07:59 तक
नक्षत्र मृगशिरा 08:39 तक
करण गर वणिज 08:01 तक 21:04 तक
वार शनिवार
योग धृति 26:27 तक
सूर्योदय 05:12
सूर्यास्त 18९))):34
चंद्रमा मिथुन राशि में
राहुकाल 08:54 − 10:35
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:50 − 12:44

राशिफल
मेष
आज पिता का सहयोग प्राप्त होगा। अवरोधित कार्य सफल होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किया गया श्रम सार्थक होगा। अपनों के कारण तनाव मिल सकता है।

वृषभ
आज आप अपनों की ही राजनीति का शिकार बन सकते हैं। सामाजिक जीवन में लोकप्रियता बढे़ंगी। आय बढेगी। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। बुजुर्गो की भावनाओं का सम्मान करें।

मिथुन
पारिवारिक कार्यों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। नौकरी में तरक्की की संभावना बनी रहेंगी। यात्रा सम्भव है। छोटी-छोटी समस्याओं का डटकर मुकाबला करें।स तनाव से घबराने की बजाय हिम्मत से काम लें।

कर्क
पुराने परिवारिक उलझे मामले सुलझने के योग हैं। रुका धन मिलने की संभावना हैं। सामूहिक कार्यों में सबकी सलाह लें। स्वास्थ्य में ताजगी बनी रहेगी।

सिंह
आज ऑफिस में व्यस्तता के चलते पारिवारिक कार्य बाधित रहेंगे। व्यक्तिगत संबंध मधुर होंगे। विरोधियों को उन्हीं की चालों में फंसा देंगे। जो भी कार्य करें उसे मनोयोग से करें।

कन्या
आज आप अपने व्यवहार से अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त करेंगे। व्यापारिक योजनाओं पर धन खर्च होगा। राजकीय मामले पक्ष में सुलझने से राहत मिलेगी। तनाव के कारण निर्णय लेने में मुश्किल होगी।

तुला
साझेदारी में टकराव टालने की कोशिश सफल रहेगी। नई योजना शूरू करने का अनुकूल समय हैं। कारोबारी विस्तार का मन बनेगा। आप जिन लोगों को अपना मान रहे थे आज वे आपकी निंदा करेंगे।

वृश्चिक
राजकीय मामले पक्ष में हल होने के योग हैं। सकते हैं। आपकी मनमानी और लापरवाही के कारण अच्छी योजना हाथ से निकल सकती हैं। मधुर व्यवहार से पारिवारिक समस्या का समाधान होगा।

धनु
व्यवसायिक रुके काम पूरें होंगे। बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। युवाओ को अध्ययन के लिए विदेश जाना पड सकता है। भावनात्मक संबंधों के रिश्तों में बदलने की संभावना है। धन आगमन सम्भव है।

मकर
अपने वाक्चातुर्य और कार्यकुशलता से विशेष पहचान होगी। प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बनेगा। जरूरी काम रुकने से तनाव होगा।

कुंभ
दिन की शुरुआत मंगलमयी होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। स्थानान्तरण व विभागीय परिवर्तन के योग हैं।

मीन
आप अपने लगन से मुश्किल काम भी आसानी से कर लेंगे। अच्छा होगा कि आप दूसरों को दोष देने की बजाय अपनी कमियां दूर करें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती हैं। व्यापारिक विस्तार की योजना बनें।

Visits: 95

Leave a Reply