पंचांग व राशिफल – 11 मई 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1942
मास वैशाख
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि अमावस्या 24:30 तक
नक्षत्र भरणी 23:30 तक
करण चतुष्पदा नागा11:12 तक 24:30 तक
वार मंगलवार
योग सौभाग्य 22:40 तक
सूर्योदय 05:14
सूर्यास्त 18:32
चंद्रमा मेष राशि में
राहुकाल 15:23 − 17:02
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:38 − 12:31

राशिफल
मेष
आज भौतिक सुख के साधनों की प्राप्ति के योग हैं। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। सामाजिक सम्मान मिलेगा। अपने कार्यों को ध्यान से करें। निजी प्रयास सार्थक होंगे।

वृषभ
आज का दिन नए अनुभवों से युक्त रहेगा। व्यय होगा। उचित रहेगा खर्चों में कमी लाएं। सामाजिक कार्यों में लगे रहेंगे। वाहन सुख सम्भव है। दुर्व्यसनों पर नियंत्रण रखें।

मिथुन
व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। आजीविका संबंधी समस्या के समाधान की संभावना है। आज वाहन सुख मिलेगा। संत सानिध्य होगा।

कर्क
आज का दिन अच्छा है। आपके व्यवहार से अधिनस्थ खुश रहेंगे। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। अपनी स्थिति और योग्यता को देखते हुए कार्य करें। व्यवहार कुशलता से अधिकारियों के कृपापात्र बनेंगे।

सिंह
आज का दिन अनुकूल नहीं है। व्यापारिक बाधाएं आ सकती हैं। परिश्रम के अनुरूप सफलता कम मिलेगी। चिंता, व्याकुलता व भागदौड़ रहेगी।
आपके नजदीकी आपकी उन्नति से परेशान होंगे।

कन्या
पुराने निवेश से लाभ होगा। नई योजनाओं का क्रियान्वयन हो सकेगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। बड़े लोगों से भेंट होगी। विवाह में आ रही बाधा बनी रहेगी।

तुला
कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वाध्याय में रुचि रहने के बीच परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। मन में किसी बात को ले कर अड़चन बनी रहेगी।

वृश्चिक
व्यापार का विस्तार संभव है। आशा के अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन क्रय करने के योग बनेंगे। उचित मार्गदर्शन लेना होगा। पिता से तालमेल स्थापित न होने से परेशानी होगी।

धनु
समय रहते अपनी जिम्मेदारी निभाया करें। उलझनों से मुक्ति मिलेगी। अधिक लोभ, लालच न करें। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा।वाणी पर नियंत्रण रखकर सौम्य बने रहें,लाभ होगा।

मकर
आपसी विवाद का अंत होगा। बुद्धिमानी से कई रुके कार्य पूर्ण होने के योग बनेंगे। प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी।

कुंभ
मन अशांत रहेगा। आर्थिक चिंता के कारण मन में असंतोष रहेगा। व्यय में कटौती का प्रयास करें। भूमि, आवास की समस्याओं में वृद्धि की आशंका है। संत समागम होगा।

मीन
आकस्मिक यात्रा की संभावना है। इस बीच दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभदायी होंगे। अपनों के व्यवहार से मन दुखी होगा।

Visits: 116

Leave a Reply