पंचाग व राशिफल – 10 मई 2021

पंचाग व राशिफल – 10 मई 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1942
मास वैशाख
पक्ष कृष्ण पक्ष
वार सोमवार
तिथि चतुर्दशी– रात 9.55 तक तत्पश्चात अमावस्या
नक्षत्र अश्विनी – रात 8.26 तक तत्पश्चात भरणी
योग आयुष्मान – रात 9.40 तक
सूर्य राशि मेष
चंद्र राशि मेष
सूर्योदय 05:15
सूर्यास्त 18:31
राहुकाल सुबह 07:15 से 08:56 तक
शुभ अभिजित मुहूर्त पूर्वान्ह 11:51 से अपरांह 12:45 तक

राशिफल
मेष
आज का दिन व्यवसायिक स्थिति को मजबूत प्रदान करने वाला रहेगा। दिमाग पर अधिक जोर देने से मानसिक तनाव हो सकता है। पारिवारिक सुख में कमी हो सकती है।

वृषभ
आज धन प्राप्ति के योग हैं। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आज सतर्क रहें। दिन में कार्यस्थल पर आपको धोखा मिल सकता है। दूसरों के लिए अच्छा करने के बावजूद आपके साथ विपरीत होता है। आप अपने कर्तव्य पठ पर डटे रहें।

मिथुन
आज आपका व्यवसाय अच्छा रहेगा। निवास की समस्या का निवारण होगा। उधारी का पैसा मिलने के योग हैं। परिजनों से उपजे मतभेद समाप्त होंगे। जीवनसाथी का व्यवहार रुखा होगा।

कर्क
आज आपके द्वारा किये कार्यों से लोगों में मान सम्मान बढ़ेगा। कार्य अनुकूल समय पर पूरे होंगे। खान पान पर नियंत्रण रखें। आपकी जीवनशैली में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है। नकारात्मक समाचार मिलने के योग हैं।

सिंह
कारोबार में चली आ रही परेशानी का आज अंत होगा। प्रशासन से जुड़े कार्य आपके सम्पर्क से आसानी से पूरे होंगे। अध्ययन में सफलता मिलेगी। निकटतम व्यक्तियों के व्यवहार में परिवर्तन होगा।

कन्या
आज का समय आपके अनुकूल है। गृहस्थ जीवन में भी अनुकूलता बढ़ेगी। मित्रों का पूर्ण सहयोग व समर्थन मिलेगा। निर्माण कार्यों में गति आयेगी।आर्थिक लाभ होने के योग बनेंगे।

तुला
आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-व्यवसाय मंदा रहेगा। आप अपने कर्तव्य का पूरा पालन करें ,लाभ मिलेगा। परिवार के शुभ कार्यों में आप का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।

वृश्चिक
आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। रुके कार्य आपकी समझदारी से पूरे होंगे। लेकिन, साथ ही आपके विरोधी भी सक्रिय रहेंगे। विवाद को हल करने का साहस आयेगा।

धनु
अपने कार्यक्षेत्र में मन लगा कर काम करने के साथ ही समय पर काम को करें। आप की सजगता से आर्थिक कामों की बाधाएं दूर होंगी। संतान की प्रगति होगी। सामाजिक कामों से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर
आज आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राजनीति में नया परिचय भविष्य में आपके लिए हितकारी रहेगा। संत दर्शन हो सकते हैं। पूर्व में किये कार्यों से आज अड़चने आ सकती हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और खानपान पर नियंत्रण रखें।

कुंभ
आज का दिन शुभ है। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा में आपकी विजय होगी। आज अचानक किसी बड़े खर्च के लिये तैयार रहें। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने से आपको लाभ मिलेगा।

मीन
आप के निजी जीवन में चल रहे तनाव समाप्त होंगे। सुख साधनों पर खर्च होगा। निवेश करने से बचें। संतान का निर्णय आपके लिए कष्टकारी होगा। सोच को बदलें अन्यथा नकारात्मक विचारों में वृद्धि होगी।

Visits: 129

Leave a Reply