चोरी की पांच बाइकों संग दो वाहनचोर गिरफ्तार

गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना पुलिस ने अंतर्जनपदीय दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद किया है।
बताया गया कि पुलिस अधीक्षक डा. ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में क्षेत्र में चक्रमण कर रहे थे। उसी रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम ने बहलोलपुर से दो वाहनचोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक बरामद की।
गिरफ्तार अभियुक्त कुन्दनराम पुत्र रामकृत निवासी डिल्ला थाना दुल्लहपुर तथा राजेश यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी शंकरपुर थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर रहे। उनके पास से बरामद पांच मोटरसाइकिलों में चार स्पलेण्डर प्लस व एक सुपर स्पेलण्डर रही।
बरामदगी के आधार पर थाना दुल्लहपुर पर धारा 411,413, 414, 419, 420, 467, 468,471 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेंज दिया गया।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी व वाहन बरामद करनेवाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दुल्लहपुर पन्नेलाल, उपनिरीक्षक मनोज तिवारी तथा आरक्षीगण भानूप्रताप यादव,आशुतोष पटेल,आदित्य यादव,अभिजीत कुमार तथा महिला आरक्षी पूर्णिमा सिंह शामिल रहीं।


Views: 8


Leave a Reply