पंचांग व राशिफल – 06 मई 2021

पंचांग व राशिफल – 06 मई 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1942
मास वैशाख
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि दशमी 14:14 तक
नक्षत्र शतभिषा 10:25 तक
करण विष्टि बावा14:14 तक 26:49 तक
वार गुरुवार
योग इंद्र
सूर्योदय 05:17
सूर्यास्त 18:29
चंद्रमा कुम्भ राशि में
राहुकाल 13:41 − 15:20
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:36 − 12:29

राशिफल
मेष
आज का दिन मित्रों के साथ व्यतीत होगा। कुछ लोगों द्वारा आप की भावनाओं का न समझकर उसका मजाक बनाने से आपको तनाव हो सकता है। ऐसे लोगों से सावधान रहें। की परवाह न करें।

वृषभ
आज व्यापार में विस्तार की योजना सफल हो सकती है। अपने किये गए वादे को आज पूरा करें अन्यथा आप झूठा साबित होंगे।अच्छा हो कि आप विवाद से बचें और वाहन का प्रयोग सावधनी से करें।

मिथुन
यात्रा के योग के बीच कार्यस्थल पर मन मुटाव की स्थिति बनने के योग हैं। तनाव के चलते जरूरी कार्य आज भी रुक सकते हैं और इससे हानि हो सकती है।

कर्क
आज किसी पुराने मित्र के मिलने से प्रसन्नता होगी। परिवार आप पर आश्रित रहेगा क्योंकि परिवार को आप की आवश्यकता है। आज लाभ की संभावना है।

सिंह
आज का समय अनुकूल है। आप अपने अधिकारों का गलत प्रयोग करने से बचें। कई दिनों से रुके महत्वपूर्ण कार्य आज सम्पादित हो सकते हैं। परिजनों के साथ समय व्यतीत होगा।

कन्या
आज का दिन मिश्रित फलदायक होगा। सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में आज अचानक अवरोध आ सकते हैं। कई दिनों से जिसकी तलाश थी वह आज मिल सकता है।

तुला
आज व्यवसायिक उन्नति के योग हैं। नई तकनीक के उपयोग से व्यापार में लाभ हो सकता है। मकान खरीदने का सपना शीघ्र पूरा हो सकता है। अपने परिचितों के सहयोग से रुके कार्य को बल मिलेगा।

वृश्चिक
अपने व्यवहार में आपको अत्यधिक परिवर्तन लाने की जरूरत है। क्रोध पर नियंत्रण रखते हुए समय के साथ संभलना ही बेहतर रहेगा। अपनी जिम्मेदारी को समझकर और समझदारी से कार्य करें।

धनु
आज आपका मन प्रसन्नचित्त रहेगा। आपकी योग्यता के अनुसार प्रस्ताव प्राप्त होगे। किसी भी नए कार्य को करने के पहले उसकी योजना बनाएं। शारीरिक पीड़ा के चलते परेशान रहेंगे। वाहन से सचेष्ट रहें।

मकर
आज का दिन व्यापारियों के लिए उत्तम रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। न्यायालयीय कार्यों में व्यस्तता रहेगी। विवाह की चिंता के चलते पारिवारिक वातावरण प्रभावित होगा।

कुंभ
आज के दिन नए अवसरों के मिलने का योग है। इनका भरपूर लाभ लें। आप के सामने कई मार्ग हैं,आप स्वविवेक से सोच समझकर आगे बढ़े। भावनात्मक संबंधों में अनुकूलता रहेगी।

मीन
समय का ध्यान रखें और यथा समय जरूरी कार्य पूर्ण कर लें,इससे लाभ मिलेगा। अधिकारियों से विवाद की स्थिति में अपने क्रोध पर काबू रखें। खर्च की अधिकता रहेगी।

Visits: 149

Leave a Reply