पंचांग व राशिफल – 03 मई 2021

पंचांग व राशिफल – 03 मई 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1942
मास वैशाख
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि सप्तमी 13:45 तक
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा 08:16 तक
करण बावा बालवा 13:45 तक 25:23 तक
वार सोमवार
योग शुभा 21:33 तक
सूर्योदय 05:19
सूर्यास्त 18:28
चंद्रमा मकर राशि में
राहुकाल 07:08 − 08:46
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:37 − 12:29

राशिफल
मेष
आज आपको परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। आप अपनी वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

वृषभ
आज आप शत्रुओं से सावधान रहें। भूमि और भवन से संबंधित योजना बन सकती है। स्थाई संपत्ति में वृद्धि होने के योग नजर आ रहे हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।

मिथुन
आज का दिन अच्छा रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। परिजनों के साथ समय व्यतीत करेंगे। क्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे।

कर्क
आज का दिन शुभ नहीं है। धन हानि हो सकती है। किसी दुखद समाचार से मन विचलित हो सकता है। कामकाज के प्रति आप धैर्य बनाए रखें और जल्दीबाजी न करें। परिवार के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद से बचें।

सिंह
आज सामाजिक कार्यों से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर सकते हैं। व्यापार अच्छा रहेगा, समझौते लाभदायक हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपका सम्मान बना रहेगा।
आत्मविश्वास मजबूत रहेगा।

कन्या
आज समय मिलाजुला असरकारी है। आप बुरे लोगों से दूर रहें। बच्चों से शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। घर में मेहमानों के आगमन से घर में चहल-पहल बनी रहेगी। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

तुला
आज का समय उत्तम है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक होगी। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

वृश्चिक
आज को कुसंगति से बचना होगा। पैसों के लेनदेन में धन हानि की सम्भावना है। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यय के कारण आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिये। जल्दीबाजी में महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें। मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

धनु
आज का दिन कठिन रहेगा। बेवजह मन में तनाव रहेगा। उधारी का धन मिल सकता है। आप किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं।मित्रों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके मन को खुशी मिलेगी।आत्मविश्वास बनाए रखें।

मकर
आज का दिन सामान्य है। आत्मविश्वास बनाये रखें और वाणी में सावधानी बरतें। वाहन चलाते समय सतर्कता बनाये रखें, अन्यथा चोट लग सकती है। पुरानी बीमारी से आप काफी परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

कुंभ
आज मानसिक चिंता और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। घरेलू आवश्यकताओं पर अधिक धन खर्च हो सकता है। धन प्राप्ति के योग हैं। आप यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मीन
आज का दिन सामान्य रहेगा। मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। जोखिम भरे कामों से बचना होगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचें। व्यापार अच्छा रहेगा। जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। मंदिर में दर्शन पूजन कर सकते हैं।

Visits: 119

Leave a Reply