पंचांग व राशिफल – 01 मई 2021

पंचांग व राशिफल – 01 मई 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1942
मास वैशाख
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि पंचमी 16:47 तक
नक्षत्र मूल 10:12 तक
करण कौवाला तैतिल 05:51 तक 16:47 तक
वार शनिवार
योग सिद्ध 16:47 तक
सूर्योदय 05:21
सूर्यास्त 18:27
चंद्रमा धनु राशि में
राहुकाल 09:01 − 10:39
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:52 − 12:44

राशिफल
मेष
आज शत्रुओं से सतर्क रहें। किसी के कारण आपको हानि हो सकती है। धन लाभ व संपत्ति के मामले में प्रगति धीमी रहेगी। विवाद को टालने का प्रयास करें। वाहन चलाते समय सावधान रहें।

वृषभ
आज बिना कारण परेशानी हो सकती है। तनाव के बीच अपने क्रोध को नियंत्रित रखें। परिजनों के साथ बाहर जा सकते हैं। आपके दफ्तर का माहौल दिक्कत भरा रहेगा।

मिथुन
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। परिजनों से मुलाकात होगी। परिवार में कामयाबी मिलने से प्रसन्नता आयेगी। ऑफिस के काम से यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत में सुधार होगा।

कर्क
आज जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। किसी कार्य काे न टालें। बाहर जाते समय आवश्यक कागजात साथ रखें। आमदनी के अवसर मिलेंगे। वाणी पर संयम रखें। दिनचर्या में परिवर्तन हो सकता है।

सिंह
आज का दिन सामान्य रहेगा। रात तक कार्य करने से बचें। स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। परिवार में मतभेद हो सकता है। तनाव के कारण एकांत में रहेंगे। बुजुर्गों की सेवा करें।

कन्या
आज के दिन जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। दफ्तर के काम समय पर पूरे होंगे। अधिकारी सराहना करेंगे। दिनचर्या में बदलाव हो सकते हैं। शुभ सूचना मिलने से प्रसन्नता होगी। संतान पक्ष की दिक्कतें दूर होंगी।

तुला
आज रूके हुए कार्य में गति आयेगी। खतरनाक काम से बचें। विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। परिजनों का सहयोग मिलेगा। आपको कर्ज की रकम वापस मिलेगी। सामाजिक आयोजनों में हिस्सा ले सकते हैं।

वृश्चिक
आज सफलता प्राप्त करने के योग हैं। काम अच्छा चलेगा। अपरिचित से ज्यादा मेलजोल न करें। छात्रों को लाभ होगा। वाणी पर संयम रखें। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। परिजनों व बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

धनु
आज विवाद की आशंका है। आपको आज काफी सावधान रहना होगा। किसी से बातचीत करते समय अपशब्दों शब्दों का इस्तेमाल न करें। काम के दबाव से स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। क्रोध को नियंत्रित करें।

मकर
आज का दिन शानदार रहेगा। परिजनों के साथ मधुरता रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। दिन कामयाबी वाला साबित होगा। ऑफिस का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। समय पर कार्य पूरे होंगे। जरूरतमंद की मदद कर पायेंगे।

कुंभ
आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय से जुड़े कार्यो को लेकर आज यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें। उधार देने से बचें। जरूरी फैसले लेने में जल्दबाजी न करें।

मीन
आज जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। परिवार की जरूरतों को पूरा कर सकेंगे। दिन अच्छा बीतेगा। अचानक किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। युवाओं को परिश्रम करना होगा।

Visits: 96

Leave a Reply