पंचांग व राशिफल – 30 अप्रैल 2021

पंचांग व राशिफल – 30 अप्रैल 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1942
मास वैशाख
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि चतुर्थी 19:15 तक
नक्षत्र ज्येष्ठा 12:05 तक
करण बावा बालवा08:38 तक 19:15 तक
वार शुक्रवार
योग परिघा 07:58 तक
सूर्योदय 05:21
सूर्यास्त 18:26
चंद्रमा वृश्चिक राशि में
राहुकाल 10:26 − 12:03
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:37 − 12:29

राशिफल
मेष
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य रुक-रुक कर पूर्ण होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। माता पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

वृषभ
आज आप जोखिम भरे कार्य से दूर ही रहें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रुपरेखा बनेगी। विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, अन्यथा हानि हो सकती है।

मिथुन
आज मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनैतिक मामलों में आपका विरोध हो सकता है। जीवन साथी के साथ विवाद सम्भव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे।

कर्क
अपनी निर्णय शक्ति मजबूत बनाएं, अपने निर्णय पर अडिग नहीं रहने के कारण ही आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।मन को शान्त रखें।

सिंह
आप दूसरों की मजबूरी को समझकर उनका सहयोग करें। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

कन्या
आज आपको कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। दूसरों से अपेक्षा न करें बल्कि अपना काम स्वयं कर लें।

तुला
व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे और आप के बने कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझबुझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे।

वृश्चिक
सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेलादि में निवेश से लाभ होगा। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी।
परिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। संतान के कारण चिंता तथा तनाव बना रहेगा।

धनु
आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते है। छोटी मानसिकता को खुद से दूर करें। आप जो सोचते हैं वह करते नहीं। पहले अपने आप को व्यवस्थित करें।

मकर
व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। उचित होगा अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है।अध्ययन में अवरोध आ सकता है। अपनी चिंता के कारण दूसरों पर क्रोध न करें।

कुंभ
दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। परिजनों से मतभेद की संभावना के बीच बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।

मीन
अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। कार्यप्रणाली में सुधार करना होगा। थकान व अस्वस्थता रहेगी। व्यवसायिक नई योजना लागू होगी। लाभ होगा।

Views: 119

Leave a Reply