पंचाग व राशिफल – 29 अप्रैल 2021

पंचाग व राशिफल – 29 अप्रैल 2021

पंचाग
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1942
मास वैशाख
तिथि तृतीया 22:13 तक
नक्षत्र अनुराधा 14:27 तक
करण वणिजा विष्टि 11:52 तक 22:13 तक
पक्ष कृष्ण पक्ष
वार गुरुवार
योग वरीघा 11:45 तक
सूर्योदय 05:22
सूर्यास्त 18:26
चंद्रमा वृश्चिक राशि में
राहुकाल 13:41 − 15:18
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:37 − 12:29

राशिफल
मेष
किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनेगी। नए दोस्त बनेंगे। उन्नति होगी। घर मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिजनों से विवाद से बचें।

वृषभ
प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है। कारोबार की बाधा दूर होने के योग हैं। कार्यसिद्धि होगी। अपने परिजनों के साथ समय व्यतीत करें।

मिथुन
आज संपत्ति के सौदे संभव हैं। लाभ के योग बन रहे हैं। गलतफहमी के चलते परिवार के साथ विवाद से बचें। दुष्टजन आपको हानि पहुंचा सकते हैं। परिवार के आयोजनों में हिस्सा लेंगे।

कर्क
कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़े, उलझ सकते हैं। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें।

सिंह
दिन की शुरुआत नये संकल्पों के साथ होगी। कार्य में आपको सफलता मिलेगी। आज के दिन जितना हो सके उतना विवादों से बचें अन्यथा हानि सम्भव है। परिजनों के साथ आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

कन्या
व्यवसाय और परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। अच्छा व्यवहार आप के व्यक्तित्व को और निखार सकता है। किसी संत पुरुष के दर्शन सम्भव हैं। समस्याओं का समाधान होगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

तुला
आज का दिन अच्छा है। धनलाभ के योग हैं। आत्मसम्मान में वृ‍द्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी। कार्य पूरा होने से सुकून मिलेगा।

वृश्चिक
सम्पत्ति के बड़े सौदे लाभदायक होंगे।आप की समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। तनाव से मुक्ति मिलेगी।

धनु
आज का दिन सामान्य रहेगा। सुबह स्वभाव में गर्मी रहेगी। आज तनाव के साथ ही व्यय वृद्धि सम्भव है। किसी नजदीकी व्यक्ति से धोखा मिलनें की आशंका है। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे।

मकर
रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिल सकता है। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे। स्थानांतरण हो सकता है जो परेशानी का कारण रहेगा। अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें।

कुंभ
व्यवसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यों में आज गति होगी। परिजनों का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।

मीन
आज अपने काम पर ध्यान दें। राजकीय सहयोग से कार्यसिद्ध होगा। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। धार्मिक लाभ मिलेगा। न्याय पक्ष में मजबूती आएगी।

Views: 92

Leave a Reply