पंचांग व राशिफल – 28 अप्रैल 2021

पंचांग व राशिफल – 28 अप्रैल 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1942
मास वैशाख
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि द्वितीया 25:36 तक
नक्षत्र विशाखा 25:36 तक
करण तैतिल गारा 15:25 तक25:36 तक
वार बुधवार
योग व्यतिपाता 15:47 तक
सूर्योदय 05:22
सूर्यास्त 18:25
चंद्रमा तुला राशि में
राहुकाल 12:03 − 13:41
शुभ मुहूर्त अभिजीत कोई नहीं

राशिफल
मेष
आज नए संकल्पों के साथ दिन का आरम्भ होगा। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। समय अनुकलता का अहसास होगा। वाहन क्रय करने के योग हैं। पारिवारिक जीवन सन्तोषजनक रहेगा।

वृषभ
आज आपके सोचे हुए काम पूर्ण होंगे। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। व्यापार अच्छा चलेगा। कई दिनों से आप जिससे अपने मन की बात कहना चाहते थे, आज कह दें। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी।

मिथुन
परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा। व्यापार, काम-धंधे की स्थिति संतोषजनक रहेगी। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। माता पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

कर्क
पूर्व में किये गए कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। आज यात्रा सम्भव है। सुख के साधनों को क्रय करने के योग बनेंगे। झूठ बोलने से दूर रहें।दुर्व्यसनों पर नियंत्रण रखना फायदेमंद होगा

सिंह
आप के व्यवहार में तनाव के चलते चिड़चिड़ापन बना हुआ है,अच्छा होगा कि आप अपने स्वभाव में परिवर्तन लायें। घर में क्लेश की संभावना है। पेट से सम्बंधित रोग से पीड़ित रह सकते हैं।

कन्या
आज परिजनों से मदद और मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। संतान की ओर से अनुकूल परिणाम आयेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें।

तुला
आज का दिन ठीक नहीं है। कई दिनों से लंबित कार्य आज भी अधूरे रहेंगे। आर्थिक वृद्धि के प्रयास निष्फल होने के संकेत के बीच व्यावसायिक कार्य में भी सफलता मिलने की संभावना कम है।

वृश्चिक
आज व्यापार और नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। अचानक आने वाली बाधाओं से मन परेशान रहेगा। परिश्रम का महत्व समझें। संतान के कार्यो से दुखी रहेंगे।

धनु
आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। आय में वृद्धि के योग हैं। कला की तरफ रुझान होगा। अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी।

मकर
विवाह योग्य लोगों को लिए समयपं अनुकूल है। व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा। शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। संतान की चिंता रहेगी।

कुंभ
आज दिन की शुरुआत खुशनुमा होगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे। सुख, शांति, समृद्धि बढ़ेगी। संतान सुख सम्भव है। महत्वपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे।

मीन
आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा नुकसान होगा। व्यर्थ के दिखावे और आडंबरों से दूर रहें।आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा सम्भव है।

Views: 114

Leave a Reply