पंचांग व राशिफल -26 अप्रैल 2021

पंचांग व राशिफल -26 अप्रैल 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1942
मास चैत्र
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्दशी 12:42 तक
नक्षत्र चित्रा 23:00 तक
करण वणिजा विष्टि12:42 तक 22:53 तक
वार सोमवार
योग वज्र 24:10 तक
सूर्योदय 05:25
सूर्यास्त 18:24
चंद्रमा कन्या राशि में
राहुकाल 07:13 − 08:50
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:38 − 12:30

राशिफल
मेष
आजीवका के नए स्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद की स्थिति बन सकती है।

वृषभ
व्यवसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनीक के प्रयोग से लाभ मिलेगा। पारिवारिक यात्रा के योग हैं।

मिथुन
आत्मविश्वास और ईश कृपा से सफलता मिलेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है, पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाये। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

कर्क
पूर्व में किए निवेशों से लाभ होगा, लेकिन मन ही मन किसी बात से परेशान हैं। ऐसे में अपने विश्वसनीय जनों से विचार करके ही निर्णय लें। शत्रु सक्रिय रहेंगे।

सिंह
अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना को अपने तक सीमित रखें। सबको बताने से नुकसान हो सकता है। बड़ों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा।

कन्या
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर सकते हैं, अतः सतर्क रहें। धन संचय में सफल होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

तुला
कारोबार में उन्नति के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। जीवन में कई उतार चढ़ाव आते हैं, हताश होकर ना बैठे वरना नुसकान होगा।

वृश्चिक
भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी ऊर्जा से अपने कार्य में लगे सफलता प्राप्त होगी। कार्यस्थल पर आ रही परेशानियों से तनाव में रहेंगे, मशीनरी के स्थान परिवर्तन से समस्या का समाधान होगा।

धनु
परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। धन लाभ हो सकता है। खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आपके मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें।

मकर
काम को टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है

कुंभ
बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लायें। खुद के तौर तरीके को बदलें। आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में महिलाओं के विवाह की चिंता बनी रहेगी।

मीन
धन कमाने के साथ ही साथ अपनी जरूरी जिम्मेदारियों को पूरा करें। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ भी होगा। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पायेंगे।

Views: 93

Leave a Reply