पंचांग व राशिफल – 22 अप्रैल 2021

पंचांग व राशिफल – 22 अप्रैल 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1942
मास चैत्र
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि दशमी 23:31 तक
नक्षत्र आश्लेषा 08:09 तक
करण तैतिल गारा 12:06 तक 23:31 तक
वार गुरुवार
योग गांदा 16:51 तक
सूर्योदय 05:28
सूर्यास्त 18:22
चंद्रमा कर्क राशि में
राहुकाल 13:41 − 15:17
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:39 − 12:30

राशिफल

मेष
आज मन से चिन्तित रहेंगे। उचित है कि चिंता त्यागें और ईश्वर पर भरोसा रखें। जो होगा अच्छा होगा। व्यर्थ सोचना बंद करें। आप के वाक्चातुर्य से कार्य बन जायेंगे। आपके शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें।

वृषभ
आज मौज मस्ती का माहौल बनेगा। अपनों पर धन खर्च होगा। उपहार का लाभ मिल सकता है। लोगों से संपर्क बढ़ेगा। वाहन सुख संभव है। पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है। स्वास्थ में सुधार के लिए नये डॉक्टर का चुनाव करें।

मिथुन
कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं। रंगमंच से जुड़े लोगों के मान में वृद्धि होगी। समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। परिवार में आई समस्या का निदान सम्भव होगा।

कर्क
आज का दिन सामान्य है। पुराने कार्य आज भी पूरे नहीं होंगे। अचानक धन हानि हो सकती है। अचानक खर्च से बजट प्रभावित होगा। खान पान पर नियंत्रण रखें। किसी से अकारण विवाद हो सकता है।

सिंह
व्यापारिक उन्नति के अवसर मिलेंगे। कार्यों में आ रही परेशानी दूर होगी। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है। परेशानियों के बीच आ रहे लाभदायक मौकों को लाभ उठायें।

कन्या
आज कार्यों में जल्दबाजी न करें अन्यथा इससे भारी नुकसान हो सकता है। कानूनी कार्यो में उलझन हो सकती है। मामूली बात पर विवाद संभव है। परिजनों के साथ समय व्यतीत होगा।

तुला
आपके ऑफिस पर लगातार बनी रहने वाली समस्या को दूर करने के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें। इससे तुरंत लाभ होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यो में शामिल होंगे।

वृश्चिक
आज का दिन सामान्य है। बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में सुधार लाना आवश्यक है। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युतीय सामानों की खरीद हो सकती है।

धनु
आज का दिन अच्छा है। आज ग्रह आपके अनुकूल हैं। आज के दिन आप के कार्यों में गति आयेगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

मकर
आपके परिश्रम से आप को सफलता मिलेगी और इसके साथ ही साथ सहयोगियों का सहयोग भी आपके साथ है। आप अपनों का ख्याल रखें। स्वस्थ्य पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरियां मिट सकती हैं। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

कुम्भ
कानूनी अड़चनें प्रभावी हो सकती हैं। किसी बात से मन में बेचैनी व तनाव बने रहेंगे। आज का दिन सामान्य रहेगा। विदेश जाने की सम्भावना है। नया व्यापार शुरू होने के योग है।

मीन
मानव जीवन बहुत भाग्य से मिलता है, समय रहते अपनी गलतियां सुधार लें। कई दिनों से रुके मसले आज सुलझने के योग हैं। किसी प्रभावकारी व्यक्ति से भेंट हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है।

Views: 85

Leave a Reply