पंचांग व राशिफल – 18 अप्रैल 2021

पंचांग व राशिफल – 18 अप्रैल 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1942
मास चैत्र
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि षष्ठी 22:32 तक
नक्षत्र आर्द्रा 28:59 तक
करण कौवाला तैतिल 09:36 तक22:32 तक
वार रविवार
योग अतिगंदा 19:49 तक
सूर्योदय 05:32
सूर्यास्त 18:20
चंद्रमा मिथुन राशि में
राहुकाल 16:52 − 18:28
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:40 − 12:31

राशिफल
मेष
अपने विवेक से रुके काम पूरे करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है। चिंता, तनाव व भय का वातावरण बनेगा। दु:खद समाचार मिल सकता है।

वृषभ
प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग हैं। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति होगी। विवाह में आ रही परेशानी दूर करने के लिए देवगुरु बृहस्पति का पूजन करें।

मिथुन
शुभ समाचार मिल सकता है। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा, जोखिम न लें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

कर्क
आज आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। चिंता रहेगी। न्यायपक्ष मजबूत होगा।

सिंह
आज आपको न चाहते हुए भी आपको दूसरों के लिए काम करना होगा। विवाद आदि से सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। फालतू खर्च बढ़ेंगे। तनाव व चिंता का माहौल रहेगा।

कन्या
आज कोई भी निर्णय सोच समझकर स्वविवेक से निर्णय लें। बकाये धन की वसूली होगी। तनाव तथा अशांति रह सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे।

तुला
आज का दिन अनुकूल है। व्यवसाय में नए अनुबंध फायदेमंद होंगे। धन प्राप्ति के योग हैं। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। संतान की चिंता रहेगी। वाहन सुख मिलेगा।

वृश्चिक
समय की महत्ता को समझकर सही समय से जरूरी कार्य पूरे करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय परेशानियां दूर होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी।

धनु
आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा अपनी गलतियों से परेशानी में फंस सकते हैं। पुराना रोग परेशान कर सकते है। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है, जोखिम न उठायें।

मकर
व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही परिवार की समस्या दूर होगी। अज्ञात भय से चिंता रहेगी।

कुम्भ
आज का दिन सामान्य है। मनोनुकूल काम न होने से तनाव तथा चिंता बनी रहेगी। संपत्ति के कार्य से लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा होगी। भवन परिवर्तन के योग हैं।

मीन
आज का दिन उत्तम है।बौद्धिक कार्य पूर्ण होंगे।
मनोनुकूल यात्रा व स्वादिष्ट भोजन का आनं‍द मिलेगा। आपके कार्य में अवरोध पैदा करनेवाले स्वयं आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे।

Views: 92

Leave a Reply