पंचांग व राशिफल – 16 अप्रैल 2021

पंचांग व राशिफल – 16 अप्रैल 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078
शक सम्वत 1942
मास चैत्र
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्थी 18:05 तक
नक्षत्र रोहिणी 23:37 तक
करण विष्टि बावा 18:05 तक 31:23 तक
वार शुक्रवार
योग सौभाग्य 18:20 तक
सूर्योदय 05:34
सूर्यास्त 18:19
चंद्रमा वृषभ राशि में
राहुकाल 10:31 − 12:06
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:40 − 12:31

राशिफल
मेष
कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मामूली बात पर विवाद हो सकता है। जहां तक सम्भव हो, विवाद को टालें। आकस्मिक धन लाभ मिलने की संभावना है। नए संबंधों में नजदीकी बढ़ेंगी किसी का बेसब्री से इन्तजार होगा।यात्रा हो सकती है।

वृषभ
अपने से बड़ों की राय आप को सफलता के रास्ते पर लै जायेगी। परीक्षा परिणाम हक में रहेंगे। अपने कॅरियर में बदलाव लाना चाहते हैं, तो थोड़ा धैर्य रखें। वैवाहिक अडचने दूर करने के लिए कुछ समय इंतजार करना होगा।

मिथुन
आज आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यस्थल पर माहौल सामान्य रहेगा। पारिवारिक समारोह में जाने के योग है। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। संतान की पढ़ाई को ले कर चिन्तित रहेंगे।

कर्क
समय की महत्ता समझें। समय रहते कार्य पूरा करें। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अपने बच्चो से अच्छा व्यवहार करें।अपनी मनमर्जी से फायदा नहीं हो सकता है।

सिंह
आज नए व्यापारिक सौदे होने के योग हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में उन्नति संभव है। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी।अपने जीवन साथी को समझने की कोशिश करें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

कन्या
पारिवारिक चिंता तथा तनाव रहेंगे। अस्वस्थता व आलस्य रहेंगे। संतान के कार्यों में व्ययवृद्धि होगी।आप कभी एक मत नहीं रहते,इससे लाभ नहीं मिल सकता है। आप अपनी इस आदत को बदलें।

तुला
संतान के पक्ष में कोई बड़ा फैसला लेना होगा। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का तबादला हो सकता है। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलने के योग हैं। धार्मिक आयोजनों का लाभ मिलेगा।

वृश्चिक
आज समय अच्छा है। नए संबंधों से लाभ मिलने के योग हैं। व्यवसायी वर्ग के लिए आज का दिन अनुकूल है। भोग विलास के सामानों पर खर्च होने की सम्भावना है।

धनु
आज का दिन अनुकूल है। व्यवसाय में परिवर्तन की स्थिति बन सकती है। इसके बीच आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। कार्य की अधिकता से व्यस्तता रहेगी। पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा।

मकर
आज मानसिक तनाव में मुक्ति मिलेगी। पुराने कार्य आज पूर्ण हो सकते हैं। उधारी का दिया गया पैसा आज मिलने की संभावना है। जिस व्यक्ति को आप याद कर रहे थे,उससे भेंट हो सकती है।

कुंभ
आप की कार्य कुशलता से लोग प्रभावित होंगे। कॅरियर में स्थिरता नहीं रहने से तनाव में रहेंगे। भावनात्मक संबंधों में नजदीकिया बढ़ेगी। विदेश जाने के योग बनते बनते रुक सकता है।

मीन
भूमि में निवेश से लाभ होगा। आप अपनी बात को उच्चाधिकारियों को समझाने में सफल होंगे। आत्मविश्वास में कमी के कारण पूर्ण सफलता नहीं मिलेगी। परिचितों से भेंट सम्भव है। आज सारे कार्य अवरोधित रहेंगे।

Visits: 103

Leave a Reply