पंचांग व राशिफल – 11 अप्रैल 2021

पंचांग व राशिफल – 11 अप्रैल 2021


पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास चैत्र
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि चतुर्दशी 06:03 तक
नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा 08:48 तक
करण सकुना चतुष्पदा 06:03 तक 19:02 तक
वार रविवार
योग इंद्र 13:44 तक
सूर्योदय 05:38
सूर्यास्त 18:17
चंद्रमा मीन राशि में
राहुकाल 16:50 − 18:24
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:42 − 12:32

राशिफल
मेष
कार्यस्थल पर परिचितों से विवाद से बचने का प्रयास करें। आजीवका के नए स्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा कार्य मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृषभ
व्यवसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी।

मिथुन
आत्मविश्वास और ईश कृपा से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। बुजुर्गो के स्वास्थ की चिंता रहेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जायें।

कर्क
आपका मन किसी बात से परेशान है तो स्वजनों से विचार कर निर्णय लें। पूर्ण विचार करने के बाद ही कोई निर्णय लें। शत्रु सक्रिय होंगे। पूर्व में किए निवेशों से लाभ होगा।

सिंह
अपने कार्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। क्रोध करने से कुछ हासिल नहीं होगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं नुकसान हो सकता है।

कन्या
आत्मविश्वास में वृद्धि से धन संचय में सफलता मिलेगी। आज स्वयं जोखिम के कार्यों से दूर रहें। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, उनसे सतर्क रहें। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

तुला
व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। जीवन में कई उतार चढ़ाव आते हैं आप हताश न होकर पुनः मनोयोग से प्रयास करें।

वृश्चिक
आज का दिन उत्तम है। पूरी मेहनत से अपने कार्यों में लगें जाएं, सफल होंगे। कार्यस्थल पर मशीन के स्थान परिवर्तन से लाभ मिलेगा। समस्याओं का समय से सही समाधान होगा।

धनु
आज का समय अनुकूल है। पारिवारिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी। धन लाभ हो सकता है। झूठ न बोलें,इससे लाभ के स्थान पर हानि सम्भव है। मन की दुविधा दूर होगी।

मकर
समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। कार्य को पूर्ण करने के लिए उधार लेना पड़ सकता है। संतो का सानिध्य प्राप्त होगा।

कुम्भ
बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लायें। परिवार में विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।

मीन
नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। आर्थिक लाभ होगा। केवल पैसा कमाने में ही न लगे रहें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य पूर्ण नहीं हो पायेंगे।

Views: 5

Advertisements

Leave a Reply