अवैध असलहे संग अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर । दुल्लहपुर थाना पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
उल्लेखनीय है कि अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान रात्रि गस्त चेकिंग में, मुखबिर की सूचना पर जफरपुर डिहीया भट्ठे के पास से इम्तियाज पुत्र सत्तार निवासी खुदाबक्सपुर थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जामा तलाशी में उसके पास से एक तमन्चा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया। इसके सम्बन्ध में थाना पर मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा गया।
अभियुक्त को गिरफ्तार करनेवाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मुन्नालाल शर्मा,कान्स्टेबल राजेश कुमार शामिल रहे।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply