कोरोना अपडेट- 64नये मरीजों ने बढ़ाई धुकधुकी

गाजीपुर। जिले में कल मंगलवार को 64 नये कोरोना संक्रमित मिलने से सनसनी फैल गई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5571 हो गयी,तो वहीं मृतकों की संख्या 97 जा पहुंची है।
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक जिले के 333433 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से अब तक 329198 मरीजों के परिणाम प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से 324320 लोगों के परिणाम निगेटिव आए हैं। जबकि अभी 3542 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी शेष है।
कल शाम प्राप्त जांच रिपोर्ट में 64 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। अब तक जिले के संक्रमित मरीजों में से कुल 1872 लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर वापस जा चुके हैं और होम आइसोलेशन से मुक्त होने वालों की संख्या 3359 जा पहुंची है। वर्तमान में 243 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। जिले के संक्रमित मृतकों की संख्या 97 हो गयी है।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में होम आइसोलेशन में 164,वाराणसी में 07, जिला अस्पताल में 03,जेल बैरक में 07 तथा अन्य जिलों में 04 मरीजों की चिकित्सा जारी है।
इसी प्रकार # उत्तर प्रदेश में …….
कुल संक्रमित – 6,39,928(24 घंटे में 5,895)
एक्टिव मरीज – 27,509
रिकवर – 6,03,495(24 घंटे मेंं 1,176)
मृत्यु – 8,924(24 घंटे में 30)
इसी प्रकार # देश में …… –
कुल संक्रमित -1,27,99,746(24 घंटे में 1,15,262)
एक्टिव मरीज- 8,38,633
रिकवर – 1,17,89,759(24 घंटे में 59,700)
मृत्यु – 1,66,208(24 घंटे में 630)

Visits: 95

Leave a Reply