पंचांग व राशिफल – 07 अप्रैल 2021

पंचांग व राशिफल – 07 अप्रैल 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास फाल्गुन
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि एकादशी 26:32 तक
नक्षत्र धनिष्ठा 27:26 तक
करण बावा बालवा 14:19 तक 26:32 तक
वार बुधवार
योग साध्य 14:24 तक
सूर्योदय 05: 42
सूर्यास्त 18: 15
चंद्रमा मकर राशि में
राहुकाल 12:23 − 13:56
शुभ मुहूर्त अभिजीत कोई नहीं

राशिफल
मेष
आज के दिन अध्ययन में अवरोध आ सकता है। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। पेट संबंधित विकार उत्पन्न होने के अलावा जीवन साथी से अनादर प्राप्त हो सकता है। वाहन सुख संभव है।

वृषभ
आज मान सम्मान में वृद्धि के योग हैं। कार्य पद्धति में बदलाव से लाभ होगा। परिचितों का आगमन होने से परिवार में खुशी रहेगी। विरोधी परास्त होंगे। परिवार के वृद्ध व्यक्ति के स्वास्थ पर ध्यान दें।

मिथुन
व्यापार विस्तार व भवन परिवर्तन के योग बन रहे हैं। समय रहते अपने मन की बात बता दें। यदि आपकी सोच सही है तो आप अवश्य सफल होंगे। आप सतर्कता बनाये रखें अन्यथा लोग आपका फायदा उठा सकते हैं।

कर्क
पुरानी बातों के चलते अपना समय बर्बाद न करें बल्कि समय का सदुपयोग करें। परिवार का साथ मन को शुकून देगा। अनावश्यक पचड़ों से बचें अन्यथा विवाद हो सकता है। धनलाभ का योग है।

सिंह
आज का दिन शुभ है। नौकरी मिलने के बीच संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। आपके व्यवहार की प्रशंसा होगी। भावनात्मक संबंधो में नजदीकिया आयेगी। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं।

कन्या
आज का दिन अनुकूल नहीं है। वैवाहिक जीवन में तनाव आ सकता हैं। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। आप की उन्नति में आ रही बाधा बनी रहेगी। विद्वानों के मार्गदर्शन में कार्यों को गति देने का प्रयास करें।

तुला
आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें क्योंकि आज विवाद की स्थिति बन सकती है। आर्थिक मामले पक्ष में हल होंगे। आपके आगे बढ़ने में !आपके नजदीकी लोग ही रोड़ा हैं,उनसे सतर्क रहे और ईमानदारी से कार्यों को गति दें।

वृश्चिक
विद्यार्थियों के लिए आज समय अनुकूल है। मानसिक तनाव से गम्भीरता बनी रहेगी। जीवन साथी के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें। आप का व्यवहार ही लोगो को आकर्षित करता है। व्यापार विस्तार के लिए लोनादि लेने की सम्भावना है।

धनु
आज का समय अनुकूल है। रुके कार्यों में प्रगति होगी। स्वयं के अकेला होने का दर्द महसूस करेंगे। न्यायालयीय फैसला पक्ष में होने के योग हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल होगा।

मकर
आज के दिन नौकरी में बदलाव के योग हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थीजनों को लाभ मिलेगा। मुख सम्बंधित बिमारियों की सम्भावना है। कठिन परिश्रम के बावजूद अनुकूल परिणाम प्राप्त नहीं होगा।

कुम्भ
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए सफलता का समय है। आप के कार्य की प्रशंसा होगी। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। आपके वाणी व व्यवहार से लोग प्रसन्न होंगे। व्यवसायिक यात्रा फायदेमंद होगी।

मीन
आय के नए स्रोत बनेंगे। समय से पूर्व व भाग्य से अधिक कभी प्राप्त नहीं होता। बड़ों के साथ और ईश्वर के आशीर्वाद से सफलता प्राप्त होगी। नए शत्रुओं से सावधान रहें। कार्यस्थल पर आपको विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

Visits: 111

Leave a Reply