लोकहित व राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित है भाजपा

गाजीपुर।भारतीय जनता पार्टी के 41वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर स्थापना दिवस मनाया।
पं दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद एवं डा श्यामाप्रसाद मुखर्जी के अखंड भारत अभियान मे एक विधान,एक निशान, एक प्रधान के विचारों के प्रति समर्पित रूप से देश के मान, सम्मान, स्वाभिमान के लिए कृतसंकल्पित भाजपा जनों ने पार्टी ध्वज लगाकर तथा पार्टी मनिषियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के विचारों को वर्चुअल सुना गया।आई टी संयोजक कार्तिक गुप्ता के तकनीकी सहयोग से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के उद्बबोधन सुना गया। इसके उपरांत पार्टी महा मनीषियों के योगदान एवं पार्टी के इतिहास विकास पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प एवं राष्ट्रवाद के प्रति भाजपा का गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए व्यक्ति नहीं विचार महत्वपूर्ण है। जो व्यक्तिगत उद्देश्यों के पूर्ति के लिए नहीं लोकहित एवं राष्ट्र हित के लिए महत्वपूर्ण है। हमारी सदैव से यह अभिप्रेरणा रही है देश का मान सम्मान और स्वाभिमान कैसे मजबूत हो। हमारा राष्ट्र उन्नति और विकास के मार्ग पर किन माध्यमों से आगे बढे, हमारे देश का गरीब से गरीब व्यक्ति कैसे सम्मान से समृद्ध हो आगे बढ़े, इसके लिए हम कार्य करते हैं।
पार्टी के वरिष्ठ नेता रामनरेश कुशवाहा ने पार्टी के स्थापना से लेकर आज तक के यात्रा का वर्णन करते हुए कहा की पार्टी महा मनीषियों की सोच एकात्म मानववाद की अवधारणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूती से साकार हुई है। हम आज गर्व से कह सकते हैं कि भारतीय जनता पार्टी अपने उद्देश्यों के प्रति पूरी तरह समर्पित होकर कार्य कर रही है जो राष्ट्र हित और लोक कल्याण के लिए महत्वपूर्ण है।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने जिले मे पार्टी के प्रगति एवं विकास की चर्चा करते हुए कहा की भाजपा के हर संघर्ष मे गाजीपुर की प्रमुख भूमिका रही है।
इस अवसर पर अच्छे लाल गुप्ता, रासबिहारी राय,सुरेश बिंद,शैलेश राम,नन्दू कुशवाहा,सुनील गुप्ता,अनिल पांडेय,राघवेन्द्र सिंह,नीतीश दूबे,सुनिल यादव,अजीत सिंह,कमलेश बिंद,हर्षित सिंह, सूर्य प्रकाश यादव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।गोष्ठी का संचालन जिलामीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने किया।
कासिमाबाद से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर बूथ संख्या 232 और 233 पर बूथ अध्यक्ष राम भवन सिंह द्वारा स्थापना दिवस भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश राजभर (पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जहूराबाद भाजपा) की देख रेख में सम्पन्न हुआ।
जयप्रकाश राजभर ने कहा कि आरएसएस यानी संघ उस बुनियाद का सामाजिक, सांस्कृतिक नाम है जिसे आज के पॉलिटिकल पंडित मोदी-शाह की सोशल इंजीनियरिंग कहकर अपनी सतही समझ को अभिव्यक्त करते हैं। असल में बीजेपी का राजनीतिक शिखर महज एक पड़ाव है उस सुदीर्घ परियोजना का, जिसे संघ ने अपने सतत संघर्ष, बलिदान और तपस्या से खड़ा किया है। सवाल यह है कि महज सात साल से भी कम के दौर में गैर बीजेपीवाद की राष्ट्रीय मांग क्यों बेचारगी के साथ मुखर होने लगी, स्वाभाविक शासक परिवार के मुखिया अमेरिका से हस्तक्षेप तक की मांग पर उतर आए, जबकि गैर कांग्रेसवाद को फलीभूत होने में 60 साल का समय लगा।
इस कार्यक्रम में दीपक लाल श्रीवास्तव, घुरपत राजभर, मोती चौहान, उदय बिन्द, महंगू बिन्द, अनिल पाण्डेय, ऋषभ भारद्वाज, रामबरत बिन्द व सौरभ प्रताप सिंह, अतुल श्रीवास्तव, मुन्ना बिंद, रामनाथ बिंद, अशोक सिंह व जय राम सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Visits: 45

Leave a Reply