गैंगस्टर एक्ट का वांछित इनामियां अपराधी गिरफ्तार

गाजीपुर। सुहवल थाना पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित पन्द्रह हजार के ईनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
बताया गया कि उ.प्र.प गैगेस्टर एक्ट थाना जमानियाँ जनपद गाजीपुर से सम्बन्धित पन्द्रह हजार रुपये के ईनामिया अभियुक्त धरनी राय पुत्र रामप्रकाश राय निवासी ग्राम ढढ़नी थाना सुहवल जनपद गाजीपुर को ढढ़नी चौराहे से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह कहीं बाहर भागने की फिराक में था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जमानियाँ में मुकदमा सं. 18/21 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे जेल भेंज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह व कान्स्टेबल सुशील कुमार व शुभम मौर्या तथा मुख्य आरक्षी ओमवीर सिंह थाना सुहवल गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 11

Advertisements

Leave a Reply