पंचांग व राशिफल – 28 मार्च 2021

पंचांग व राशिफल – 28 मार्च 2021
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास फाल्गुन
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि पूर्णिमा 24:16 तक
नक्षत्र उत्तर फाल्गुनी 17:29 तक
करण विष्टि बावा 13:52 तक 24:16 तक
वार रविवार
योग वृद्धि 21:43 तक
सूर्योदय 05:53
सूर्यास्त 18:11
चंद्रमा कन्या राशि में
राहुकाल 17:00 − 18:32
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:01 − 12:50

त्योहार – होलिका दहन

राशिफल
मेष
कई दिनों से अवरोधित मसले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभावकारी व्यक्ति से भेंट हो सकती है। जीवन बहुत छोटा है उसका उपयोग परमार्थ में करें। आज एकांत में बैठकर अपने कार्यों पर विचार करें।

वृषभ
आप अपनी चिंता त्याग दें, जो होगा अच्छा होगा। आपके वाक्चातुर्य से बिगड़ते कार्य बन जायेंगे। ध्यान रहे, आपके शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, अत: सतर्क रहें। व्यर्थ सोचना बंद करें।

मिथुन
आज पड़ोसियों से विवाद की सम्भावना है। स्वास्थ में सुधार के लिए अन्य डॉक्टर का सहयोग लेना हित में होगा। मौज मस्ती पर धन खर्च होगा। उपहार मिल सकते हैं। लोगों से संपर्क बढ़ेगा। वाहन सुख संभव है।

कर्क
समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। पारिवार में आई समस्या का निदान होगा। रंगमंच से जुड़े लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं।

सिंह
पुराने कार्य आज भी अधूरे रहेंगे। खान पान पर पर नियंत्रण रखें। अकस्मात आए खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद हो सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कन्या
आज व्यापारिक उन्नति के योग हैं। कार्यों में आ रही परेशानी से तनाव हो सकता है। वुद्धि के प्रयोग से परेशानियों से सहज ही निजात पा जायेंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है।

तुला
आज मामूली बात पर विवाद संभव है।अपने क्रोध पर नियंत्रण रखकर विवाद को रोकने से लाभ होगा। परिजनों के साथ समय व्यतीत होगा। कानूनी कार्यों में उलझ सकते हैं।

वृश्चिक
व्यवसायिक रुप से समय अनुकूल है। कार्यस्थल पर आ रही समस्या से छुटकारा पाने के लिए वास्तु अनुरूप परिवर्तन करने की आवश्यकता है। हवाई यात्रा के योग बन रहे है। पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे।

धनु
बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव करें। अपने व्यवहार को नम्र बनायें और एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकरण खरीद सकते हैं।

मकर
आज ग्रहयोग अनुकूल है। आज के दिन आप के कार्यों में गति आयेगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा।

कुम्भ
आज पारिवारिक आयोजन से दूरियां मिट सकती हैं। शत्रु वर्ग सक्रिय हो सकता है। ध्यान रखें आप की आपकी सफलता में आपके परिश्रम के साथ कई लोगों का आशीर्वाद भी है।

मीन
आज आपको कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पुरानी बातों को लेकर तनाव व बेचैनी रहेगी। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। यात्रा के योग हैं।

Views: 77

Leave a Reply