वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पहुंचा सलाखों के पीछे

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत भुड़कुड़ा थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
बताया गया कि पुलिस टीम क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था हेतच जखनियां बाजार में मौजूद थी कि सूचना मिली कि थाने का वांछित अभियुक्त जखनियां रेलवे स्टेशन पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल जखनियां रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर अभियुक्त अजय यादव पुत्र राजेन्द्र यादव नि0ग्राम कुड़िला थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर को अपनी गिरफ्त में ले लिया।
वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नागेन्द्र कुमार उपाध्याय व आरक्षी
सुदीप कुमार पटेल थाना भुड़कुड़ा गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply