पंचांग व राशिफल – 27 मार्च 2021

पंचांग व राशिफल – 27 मार्च 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास फाल्गुन
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्दशी 27:26 तक
नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी 19:44 तक
करण गारा वणिजा 08:19 तक 19:16 तक
वार शनिवार
योग गांदा 25:26 तक
सूर्योदय 05:54
सूर्यास्त 18:10
चंद्रमा सिंह राशि में
राहुकाल 09:23 − 10:55
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:02 − 12:51

राशिफल
मेष
जीवन साथी के व्यवहार में आ रहे परिवर्तन से चिंता बनी रहेगी। समय अनुकूल है। घर गृहस्थी में धन खर्च होगा। नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा। धार्मिक रूचि बढ़ेगी।

वृषभ
आज मनचाही सफलता मिलने से मन प्रसन्न होगा। प्रशासनिक सेना और सुरक्षा से जुड़े लोग सफल होंगे। मकान परिवर्तन के योग हैं। भूमि संबंधित नए अनुबंध हो सकते है। व्यवसाय में लाभ होगा

मिथुन
आज आपके कार्य से अधिकारियों को सानिध्य प्राप्त करने में सफल होंगे। पुराने विवाद के चलते तनाव बना रहेगा। आज जो लोग आप की निंदा करते थे आप से जुड़ना चाहेंगे।

कर्क
आज का दिन कई प्रकार के अनुभवों से युक्त रहेगा। परिचितों से सहायता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी। परिजनों से मनमुटाव होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं।

सिंह
अपने निजी संबंधों में छोटी छोटी बातों पर हो रहे, विवाद के कारण चिंता बढेंगी। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में इच्छित लाभ होगा पर मेहनत अधिक होगी। वाणी में सौम्यता बनाये रखें।

कन्या
आज के दिन अध्ययन में सफलता के योग हैं। संतान के विवाह के लिए चिंतित होंगे। भाइयों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। शान्ति से काम करें और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

तुला
राजनैतिक लोगों के लिए समय उपयुक्त है। विरोधी परास्त होंगे और उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं। संतान सुख संभव है। आज के दिन सुख सुविधा पर व्यय होगा।

वृश्चिक
काम को समय पर पूरा करने के लिए अपनी जिम्मेदारी को पूरा करें। संतान से वाद विवाद से बचें। कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। वाहन खरीदने की इच्छा जल्द पूरा होगा।

धनु
किसी बात को ले कर मन विचलित होगा। आय की अधिकता रहेगी। जरूरी दस्तावेज को ढूढ़ने में समय व्यतीत होगा। व्यवसाय में पहले कार्य योजना बनाएं, फिर उसे लागू करे। सफलता मिलने के योग हैं।

मकर
परिजनों की मदद से रुके काम समय पर पूरे होंगे। आर्थिक मामले सुलझेंगे। वाहन मशीनरी का क्रय कर सकते हैं। कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान होंगे।

कुम्भ
कार्य के विस्तार की रुपरेखा बन सकती है। मांगलिक खर्च संभव है। निजी संबंधों में नजदीकिया आयेंगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी बात को लेकर आप परेशान हो सकते हैं।

मीन
व्यापार में आर्थिक तंगी से मन में खिन्नता व तनाव रहेगा। आप के व्यवहार के कारण लोग आप से दूर होंगे। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। आपका कोई नजदीकी व्यक्ति ही आपको धोखा दे सकता है।

Visits: 83

Leave a Reply