अनिल उपाध्याय बने भारत विकास परिषद के अध्यक्ष

गाजीपुर। भारत विकास परिषद का जनपदीय निर्वाचन प्रांतीय सदस्‍य संजय कुमार की देख रेख में सम्‍पन्‍न हुआ।सर्वसम्मति से सम्पन्न चुनाव में अनिल कुमार उपाध्‍याय अध्‍यक्ष, जयप्रकाश लाल श्रीवास्‍तव कोषाध्‍यक्ष, सुखविलास सचिव व निरूपमा उपाध्‍याय महिला संयोजिका चयनित की गयीं।
चुनाव प्रक्रिया आरम्भ होने पर अनिल कुमार उपाध्‍याय के नाम का प्रस्‍ताव अनुपम आनंद श्रीवास्‍तव ने तथा समर्थन सुशील अग्रवाल, जयप्रकाश लाल श्रीवास्‍तव का प्रस्‍ताव प्रमोद राय समर्थन आनंद प्रकाश अग्रवाल ने, सुखविलास का प्रस्‍ताव अरूण कुमार राय और समर्थन ई. शिवकुमार श्रीवास्‍तव ने तथा निरूपमा उपाध्‍याय का समर्थन सभी उपस्थित सदस्‍यो ने किया।
निर्वाचित दायित्‍वधारियों ने अपनी सहमति के साथ कुछ बेहतर करने का संकल्‍प लिया। इस अवसर पर डा. आरपी शर्मा, प्रो. केएन सिंह, चंद्रमा यादव, दीना नाथ सिंह, विजयशंकर सिंह, एचएनएस यादव, डा. अरूण कुमार राय, सूर्य प्रकाश राय, डा. पीके तिवारी, सुजीत वर्मा, प्रवीण कुमार गुप्‍ता, अरबिंद कुमार राय, कृष्‍ण कुमार राजगढिया, शिवकुमार प्रजापति, रविशंकर सिंह, सुशील मिश्रा, राजीव सिंह, जितेंद्र यादव, अभिषेक तिवारी, सूर्य प्रकाश राय, कमलेश प्रकाश सिंह, राजेश राय, जेपी सिंह, सुनील दत्‍त एड., अवधेश कुमार राय, राजेश श्रीवास्‍तव, डा. रामव्‍यास तिवारी, आशीष राय, प्रफुल्‍ल राय, योगेश शुक्‍ला, संतोष राय आदि लोग उपस्थित रहे।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply