पंचांग व राशिफल – 07 मार्च 2021

पंचांग व राशिफल – 07 मार्च 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास फाल्गुन
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि नवमी शाम 4 बजकर 48 मिनट तक
दिन रविवार
दोपहर 3 बजकर 51 मिनट तक सिद्धि योग
सूर्योदय- 6 बजकर 14 मिनट
सूर्यास्त- 6 बजकर 01 मिनट
राहुकाल- शाम 04:57 से शाम 06:25 तक
शुभ मुहूर्त – शाम 4 बजकर 48 मिनट तक

राशिफल
मेष
आज का दिन शुभ है। प्रेमी के साथ रिश्तों में मजबूती आयेगी। विद्यार्थियों की अध्ययन के प्रति रूचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ आप खुशियों के पल बिताएंगे। व्यवसाय के लिए में यात्रा करनी पड़ेगी।

वृषभ
आज का दिन व्यस्ततापूर्ण रहेगा। वरिष्ठों से सलाह लेने से लाभ की सम्भावना है। भविष्य की चिंताओं के बीच निजी जीवन में उथल-पुथल रह सकती है। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

मिथुन
आज कार्यों के पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। थोड़े से प्रयास से सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन अनुकूल नहीं होगा। यात्रा के लिए दिन अनुकूल है। आपको आपकी यात्रा का अच्छा फल भी मिलेगा। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा।

कर्क
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आय में वृद्धि के योग हैं। नई योजनाएं बनेंगी। रिश्तेदारों से उलझने से बचें। निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है। प्रेम जीवन में स्थिति अच्छी हो रही है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह
आज अचानक से कोई बड़ा धन मिलने के योग हैं। व्यक्तित्व में निखार आयेगा। काम के सिलसिले में किये गये प्रयास से सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थानांतरण के योग बनेंगे। मानसिक तनाव पर नियंत्रण रखें।

कन्या
आज चिंता और असमंजस्य की स्थिति रहेगी इससे काम में परेशानी उत्पन्न होगी। किसी बात में आपको सलाह लेना उचित नहीं होगा। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

तुला
आज कार्यक्षेत्र में मनोकूल स्थिति नहीं रहेगी। अचानक आय में वृद्धि की संभावना है। आज परिवार का सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारियों के चलते नये अधिकारों की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

वृश्चिक
आज आपके कार्य समय पर पूर्ण होंगे। व्यापारी वर्ग को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है,इससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज परिजनों के साथ घूमने- फिरने का मौका मिल सकता है। परिवार के साथ मनोरंजन के लिए घूमने की योजना बन सकती है।

धनु
आज मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। परिवारके लोगों की आकंक्षा पूरी करने में सफल रहेंगे। आपको कुछ नये व्यवसायिक प्रस्ताव मिलेंगे। संतान से सुख की अनुभूति मिलेगी। न्यायायिक कार्यों में आपको मदद मिल सकती है।

मकर
आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय वृद्धि के योग हैं। आय के चलते आप तनाव में रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उत्तम है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। संतान से विवाद की संभावना है।

कुंभ
आज का दिन व्यस्ततापूर्ण रहेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। आज व्यवसायिक प्रस्ताव के योग हैं। आय के अतिरिक्त स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। यात्रा करते समय दुर्घटना से सतर्क रहें।

मीन
आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कॅरियर में आपको सफलता मिलेगी। व्यय अधिक होने से से मानसिक तनाव रहेगा। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।

Visits: 128

Leave a Reply