अनुश्री ने बढ़ाया जिले का मान, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा हुई सम्मानित

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ के यशपाल सभागार में रविवार को विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित द्वारा जिले की युवा रचनाकार अनुश्री को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

सोमवार को साहित्य चेतना समाज की बैठक में संस्था की महिला प्रकोष्ठ के संयोजक- मण्डल की सक्रिय सदस्या,युवा रचनाकार शिक्षिका अनुश्री के सम्मानित किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।
बताते चलें कि संस्थान द्वारा आयोजित कहानी प्रतियोगिता 2020 में अनुश्री की कहानी ‘फैमिनिस्ट’ तृतीय पुरस्कार हेतु चयनित की गयी थी।
संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर ने अनुश्री की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह संस्था परिवार सहित जनपद के लिए आनन्द एवं गौरव का विषय है।बैठक में प्रमुख रूप से डाॅ रविनन्दन वर्मा,प्रभाकर त्रिपाठी,संजीव कुमार गुप्ता,दिग्विजय उपाध्याय, राजीव मिश्र,शशिकान्त राय,हीरा राम गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Visits: 85

Leave a Reply