अवैध असलहा व तीन गोवंशीय पशुओं के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। करण्डा थाना पुलिस ने वध के लिए गोवंश की तस्करी करनेवाले तीन अभियुक्तों को एक नाजायज तमन्चा 315 बोर मय कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।
बताया गया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत करण्डा पुलिस द्वारा रात्रि गश्त/चेकिंग के दौरान सोनहरिया ब्रह्म बाबा तिराहे पर सुमो विस्टा में तीन बछड़ो को बांध कर वध के लिए बेचने हेतु बिहार ले जाते समय बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नाजायज तमन्चा बरामद किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विनोद उर्फ शेरा पुत्र छेदी निवासी ग्राम सिलौटा थाना धीना जनपद चंदौली हाल मुकाम पता नियर रजागंज चौकी थाना कोतवाली गाजीपुर, इदरीश पुत्र किरत निवासी ग्राम डहिया थाना कोतवाली गाजीपुर तथा मेराज अहदम पुत्र इकबाल अहमद निवासी मुस्तफाबाद थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर के रुप में की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी खिजिरिपुर थाना करण्डा, सत्यप्रकाश सिंह थाना करण्डा,मुख्य आरक्षी कृष्णचन्द्र चौरसिया व सुबरन यादव तथा कान्सटेबल विनय नायक थाना करण्डा गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply