पंचांग व राशिफल – 01 मार्च 2021

पंचांग व राशिफल – 01 मार्च 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास फाल्गुन
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि द्वितीया 08:35 तक
नक्षत्र उत्तर फाल्गुनी 07:32 तक
करण गारा वणिजा 08:35 तक 19:11 तक वार सोमवार
योग शुला 12:51 तक
सूर्योदय 06:20
सूर्यास्त 17:58
चंद्रमा कन्या राशि में
राहुकाल 08:15 − 09:41
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:10 − 12:56

राशिफल
मेष
आप के द्वारा पूरे किये गये कार्यों से समाज में आपकी प्रशंसा मिलेगी। यश, मान तथा उत्साह में वृद्धि होगी। प्रेम प्रसङ्ग से बचें। जीवनसाथी के संग यात्रा होगी। सोच समझकर ही निर्णण लें।

वृषभ
आय के नए स्रोत विकसित होने के योग हैं। पुराना दिया गया पैसा मिल सकगा है। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। व्यवसाय में बदलाव की आशंका है। मेहमानो का आगमन होगा। बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है।

मिथुन
अनजाने में की गयी गलती नुकसानदायक हो सकती है। व्यापार में हो रही उलझने तनाव पैदा कर सकती हैं। नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। श्रेष्ठजनों से सम्पर्क होगा। परिवार की परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

कर्क
अपने कमाये गये धन को परोपकार में लगायें तो उन्नति होगी। कार्य व्यवसाय में विस्तार हो सकता है। शुभ एवं अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं। रिश्तेदारों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। विरोधियों से सावधान रहें।

सिंह
परिजनों पर व्यर्थ संदेह करने से बचें। आज आर्थिक लाभ के योग हैं। व्यापारिक कार्यों में समय पर निर्णय लें तो लाभ होगा। अपना महत्व समझकर ही किसी से बातचीत करें।

कन्या
आज अनावश्यक खर्च से बजट बिगड़ सकता है।आर्थिक हानि के योग हैं। कार्यों को समय पर करना सीखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी।

तुला
आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यों की अधिकता से तनाव व थकान हो सकती है। कामकाज में इच्छानुरूप परिणाम मिलेंगे।वाहन क्रय करने का मन होगा।नए सम्बन्ध बनने के योग हैं।

वृश्चिक
आप विपरीत परिस्थिति में अपने आत्मविश्वास को बरकरार रखें। लंबे समय से रुके कार्य पूर्ण होने की संभावना है। आप शीघ्र दूसरों पर विश्वास करने से बचें और सोच समझकर निर्णय लें। व्यर्थ विवादों से दूर रहें।

धनु
आजका दिन व्यस्तताओं से भरा रहेगा। आपकी दिनचर्या अस्त व्यस्त रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्न करते रहें।

मकर
आज का दिन अनुकूल है। परिवार और आवास की समस्या समाप्त हो सकती है। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा और दुश्मन परास्त होंगे। यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।नए सम्बन्ध लाभप्रद रहेंगे।

कुम्भ
संत महात्मा के दर्शन के योग हैं। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ मिलेगा। आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। अपने कार्यों को टालने का प्रयास न करें और आर्थिक मामलों में सावधानी रखें।

मीन
कार्यस्थल में उन्नति की संभावना है। व्यापार में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। संतान के कार्यो से चिंतित रहेगे। व्यक्तिगत कार्यों में लापरवाही से बचें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अपने जरूरी कागजातों को सम्भाल कर रखना आवश्यक है।

Visits: 105

Leave a Reply