पंचांग व राशिफल – 26 फरवरी 2021

पंचांग व राशिफल – 26 फरवरी 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास माघ
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्दशी 15:46 तक
नक्षत्र आश्लेषा 12:28 तक
करण वणिजा विष्टि 15:46 तक 26:50 तक
वार शुक्रवार
योग अतिगंदा 22:29 तक
सूर्योदय 06:23
सूर्यास्त 17:56
चंद्रमा कर्क राशि में
राहुकाल 11:08 − 12:33
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:11 − 12:56

राशिफल
मेष
कार्य क्षमता में वृध्दि के बीच भय, पीड़ा, चिंता और तनाव रहेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनलाभ होगा। संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेगे।

वृषभ
किसी से सुनी अनावश्यक बातों पर ध्यान न दें। अपने या परिचितों के साथ मन मुटाव से बचें।विद्यार्थी वर्ग के सफलता के योग हैं। दिन आनंददायक होगा। रुके कार्यों में गति आयेगी।

मिथुन
आज आपको निवेश से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से व्यक्तिगत कार्य प्रभावित होंगे। जो कुछ बोलें सोच समझकर ही बोलें अन्यथा बने कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है।

कर्क
कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधो में मजबूती आयेगी,अपने परिजनों से सम्बन्धों में प्रगाढ़ता लायें। आज आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ‍ विवाह के लिए किए प्रयास सफल होंगे।

सिंह
आज अपने परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। आप के कुछ अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र बना सकते हैं। बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी।

कन्या
आज आप अपने व्यवहार से अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। संतान का ध्यान रखें।

तुला
आज अचानक ही कोई बड़ा खर्च हो सकता है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। परिवारिक क्लेश होगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक
पिता के साथ आवश्यक चर्चा होगी। पुराना धन मिल सकता है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान के विवाह संबंधी समस्या रहेगी। अनाज तिलहन व्यवसायियो के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा।

धनु
अपनी गलतियों को नजरअंदाज करने के स्थान पर उसे सुधारने की कोशिश करें। आज व्यवसायिक नई योजना बनने के योग हैं। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ होगी।जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार सकारात्मक रखें।

मकर
आज व्यवसाय में नर्मी की वजह से परेशान रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। थकान रहेगी। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी।

कुम्भ
आज का दिन अनुकूल नहीं है। परिवार में चिंता और तनाव का माहौल रहेगा। जल्दबाजी में हानि की संभावना है। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। नए दोस्त बनेंगे।

मीन
आज परिवार में अनुकूलता रहेगी। सरकारी बाधा दूर होगी। कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखना आवश्यक है। आपकी वाकपटुता से लोग प्रभावित होंगे। माता से अकारण तनाव की संभावना है।आज यात्रा सफल रहेगी।

Visits: 104

Leave a Reply