पंचांग व राशिफल – 21 फरवरी 2021

पंचांग व राशिफल – 21 फरवरी 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास माघ
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि नवमी 15:39 तक
नक्षत्र रोहिणी 08:40 तक
करण कौवाला तैतिल
15:39 तक 28:34 तक
वार रविवार
योग विष्कंभ 29:33 तक
सूर्योदय 06:27
सूर्यास्त 17:53
चंद्रमा वृष राशि में
राहुकाल 16:47 − 18:11
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:12 − 12:56

राशिफल
मेष
आज व्यवसायिक नए अनुबंध होंगे।महत्व के कार्य सिद्ध होंगे। कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। धर्म में आस्था बढ़ेगी। कामकाज में सुधार होगा। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यर्थ के आडंबरों से दूर रहें।

वृषभ
नौकरी में स्थानांतरण व पदोन्नति के योग बन रहे हैं। अनजाने में हुई गलती से नुकसान हो सकता है। कुछ नवीन योजनाएं बनेगी। सोच-समझकर कार्य करके स्थिति सुदृढ़ बनायें।

मिथुन
पारिवारिक व सामाजिक कार्यों से मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में जीवनसाथी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। परिवारिक विवादों के कारण तनाव हो सकता है। व्यवसाय में उन्नति होगी। खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है।

कर्क
व्यवसाय में आपके निर्णय सही साबित होंगे। कार्यसिद्धि होने से मान, साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे होंगे। धर्म ग्रंथ के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी। सोच समझकर निर्णय लें।

सिंह
आपकी वाक् चातुर्य से आपके रुके कार्य पूरे हो जायेंगे। चिंता त्यागें जो होगा अच्छा होगा। आप अपने शत्रुओं से सतर्क व सावधान रहें। नुकसान पहुंचा सकते हैं। माता-पिता की बातों पर ध्यान दें और उनकी आज्ञा का पालन करें, सफलता मिलेगी।

कन्या
आपके पुराने रुके मामलों के सुलझने के योग हैं।धैर्य, संयम रखकर काम करें। सकते हैं। आज किसी प्रभावकारी व्यक्ति से भेंट हो सकती है। लेकिन, ध्यान रखें जीवन बहुत छोटा है, अत: समय रहते अपनी गलतियों में सुधार करें।

तुला
वाहन सुख की संभावना के बीच पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। चौकन्ना रहें। बिमारी से निजात पाने के लिए चिकित्सक बदल लें, लाभ होगा। आज का दिन मस्ती में बीतेगा। व्यावसाय में काम का बोझ बढ़ेगा।

वृश्चिक
आज कार्य की अधिकता से थकान महसूस करेंगे। अपने लोगों से मन मुटाव की स्थिति बनेगी।परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अपने स्वयं के प्रभाव और अनुभवों का लाभ लें। आर्थिक स्थिति सन्तोष जनक रहेगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

धनु
व्यापारिट विवादों का निपटारा होने की संभावना है। कार्य स्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्य करें।

मकर
व्यापार में प्रतिकूलता के योग हैं। परिवार की समस्या को दूर करने का प्रयास करें। अपनी बुरी आदतें बदलें अन्यथा आप का सबकुछ नष्ट हो सकता है। आप की बुरी आदतों के कारण परिवारजनों को अपमानित होना पड़ सकता है।

कुंभ
आज का दिन दिन शुभ है। मनोकामना पूरी होगी। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कामकाज में सुधार होगा। सद्भावनाएं जागृत होगी। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे। मस्ती में समय बीतेगा। अपनों से संबंध मजबूत बनायें।

मीन
खर्च की अधिकता रहेगी। अकस्मात नये खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद की संभावना है, यथासम्भव बचें।। पुराने कार्य आज भी अपूर्ण रहेंगे। खान पान पर नियंत्रण रखें। किसी अनजान पर भरोसा करने से बचें।

Views: 87

Leave a Reply