अपहृता संग अपहरणकर्ता गिरफ्तार

गाजीपुर। दिलदारनगर थाना पुलिस ने पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अपहृता/पीड़िता को सकुशल बरामद करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।
मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम ने पीड़िता को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी अभिषेक उर्फ ओशिक उर्फ अनुभव मेहरा पुत्र शिव कुमार निवासी शांति कालोनी मण्डी गाँव थाना फतेहपुर बेरी (जौनापुर) साउथ दिल्ली को सरैला चट्टी से सुबह करीब नौ बजे धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कारर्वाई करते हुए उसका चालान न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
अपहृता को बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पवन कुमार, कान्स्टेबल सतीश कुमार यादव, विजय कुमार यादव व महिला आरक्षी सुलोचना देवी शामिल रहीं।


Views: 9

Advertisements

Leave a Reply