पंचांग व राशिफल – 16 फरवरी 2021

पंचांग व राशिफल – 16 फरवरी 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास माघ
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि पंचमी 29:47 तक
नक्षत्र रेवती 06:33 तक
करण बावा बालवा16:41 तक 29:47 तक
वार मंगलवार
योग शुभा 25:42 तक
सूर्योदय 06:31
सूर्यास्त 17: 50
चंद्रमा मीन राशि में
राहुकाल 15:21 − 16:44
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:12 − 12:57

त्यौहार -बसंत पंचमी व सरस्वती पूजा

राशिफल
मेष
आज ख़र्च अधिक होने की सम्भावना है। धन अधिक खर्च करने से परिस्थितियां मुश्किल होंगी। कार्यालय में सबकुछ आपके अनुरूप होगा। सम्बन्धों में आ रही समस्याओं और भ्रामक मुद्दों को आप आसानी से हल कर सकते हैं।

वृषभ
आज परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। व्यावसाय में लाभ के योग हैं। उच्चाधिकारी आपकी कार्यशैली से प्रसन्न रहेंगे। आपके परिश्रम का लाभ मिलता रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं।

मिथुन
पुरानी समस्याओं के दूर होने से आपका तनाव समाप्त होगा। आपके सामाजिक दायित्वों की पूर्ति होगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। मेहनत और परिश्रम के अनुरूप फल प्राप्त नहीं होंगे।

कर्क
आज अधिक खर्चों से परेशानी रहेगी। मन में सकारात्मकता का भाव रहेगा। आज रिश्ते में तनाव आ सकता है। नकारात्मकता से बचें और अपने प्रिय के साथ भविष्य की योजना बनायें। छात्र के लिए दिन उत्तम रहेगा।

सिंह
आज का दिन सामान्य रहेगा। अनावश्यक खर्च से बचें और ज़रूरत से अधिक ख़र्च न करें। आज आप सभी से सावधान रहें। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और क्रोध को अपने पर हावी न होने दें।

कन्या
आज का दिन उत्तम रहेगा। कामकाज में मन लगेगा। सुखवृद्धि और पारिवारिक उन्नति होगी। क्रोध के चलते आज मानहानि हो सकती है। आर्थिक योजनाओं में धन का निवेश हो सकता है। सम्बन्धियों से मतभेद की संभावना है। भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

तुला
जायदाद सम्बन्धी मामले आपके पक्ष में होने की सम्भावना बलवती है। सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आयेगी। परिजनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। इस समय अपने व्यक्तिगत कार्यों के प्रति भी बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है। विद्यार्थियों के मन में उदासी रहेगी।

वृश्चिक
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आर्थिक लाभ के रास्ते खुलेंगे। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। दोपहर बाद का समय व्यस्त रहेगा। भावुकता में आकर आप कोई गलत निर्णय न लें।

धनु
आज आपके खर्चों में वृद्धि के योग हैं। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहने से स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। अपनी परेशानियों से स्वयं को उबारें। क्रोध से बने काम भी बिगड़ सकते हैं।

मकर
आज आपको व्यापार-सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। आज का दिन आपके लिए सुखद है। प्रयत्न करने से आपको लाभ होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। विवाद सुलझाने का यही उचित समय है। ऑफिस में संभलकर रहें।

कुंभ
अपनी आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। इस समय रुके हुए अधिकतर कार्य बन सकते हैं, इसलिए प्रयास करते रहें। अपनी पारिवारिक बातों को सार्वजनिक ना होने दें। इस समय अनावश्यक खर्चो पर नियंत्रण रखें।

मीन
आज आपका ध्यान आध्यात्म में लगा रहेगा। आज आपकी भेंट उस व्यक्ति से होगी जो आपके व्यवसाय में निवेश कर सकता है। आज अपनों से रिश्ते की दूरियां समाप्त होने के योग हैं। धार्मिक आयोजन में रुचि रहेगी।

Views: 163

Leave a Reply