अन्तरप्रान्तीय शराब चढ़े पुलिस के राडार पर

गाजीपुर। दिलदारनगर थाना पुलिस ने बिहार निवासी दो शराब तस्करों को 55 शीशी अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने शराब तस्करों को धुलाई केन्द्र के सामने मिर्चा मोड़ थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर से सुबह करीब साढ़े आठ बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त भोलू यादव उर्फ धनोज कुमार सिंह यादव पुत्र लालमोहन सिंह यादव निवासी केशवपुर थाना मोहनिया जिला कैमूर भभुआ बिहार तथा मनीष कुमार सिंह यादव पुत्र ओमप्रकाश सिंह यादव निवासी पुरूषोत्मपुर थाना रामगढ़ जिला कैमूर भभुआ बिहार के निवासी हैं। पुलिस ने बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पर मु.अ.स. 33/21 व मु.अ.स. 34/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए दोनों को जेल भेंज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुकवेन्द्र प्रताप सिंह तथा कान्स्टेबल नीरज कुमार शर्मा, मोहित अहिरवार व ओमप्रकाश यादव थाना दिलदारनगर, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Visits: 35

Leave a Reply