पंचांग व राशिफल – 11 फरवरी 2021

पंचांग व राशिफल – 11 फरवरी 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
मास माघ
पक्ष कृष्ण पक्ष
दिन गुरूवार
तिथि अमावस्या – 24:37:12 तक
नक्षत्र श्रवण – 14:05:32 तक
करण चतुष्पाद- 12:50 तक, नाग – 24:37 तक
सूर्योदय 06:34
सूर्यास्त: 17:47
सूर्य राशि: मकर राशि – 26:11:13 तक
सूर्य नक्षत्र: उत्तराषाढा
चन्द्रमा: मकर राशि
राहुकाल: 13:58:42 से 15:21:48 तक
शुभ मुहूर्त – अभिजीत मुहूर्त: 12:13:26 से 12:57:45 तक

राशिफल
मेष
कार्यस्थल पर समझदारी से लिए गए निर्णय सफल रहेंगे। समाज में कुछ लोग आप का विरोध भी कर सकते हैं। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान के विवाह सम्बन्धी प्रस्ताव सार्थक होंगे।

वृषभ
आप की मेहनत का फल शुभ होगा। परीक्षार्थी परिणाम से खुश रहेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी पुराने विवाद से परिवार में आज कलह हो सकती है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

मिथुन
व्यवसाय विस्तार के लिए उधारी लेनी पड़ सकती है। नौकरी में स्थानान्तरण के योग बन रहे हैं। भूमि भवन सम्बंधित मामले आपसी सहमति से दूर होंगे। संतान की चिंता रहेगी। पेट सम्बंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे।

कर्क
कार्यस्थल पर आज सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। किसी बात को लेकर मस्तिष्क में कई दिनों से उथल पुथल मची है। स्वास्थ्य मन से विचार करें और व्यवहार से चिड़चिड़ापन को दूर करें और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

सिंह
परिवार के सदस्यों की मदद करनी होगी। मित्रों के साथ मौज मस्ती पर खर्च होगा। वाहन सुख मिलेगा। नए भवन में जाने का योग है। आर्थिक मामले आपके पक्ष में निर्णित होंगे। प्रेम प्रसंग अनुकूल नहीं है।

कन्या
समय रहते जरूरी कार्य समय से पूर्ण करें। विरोधी आपका विरोध कर सकते हैं। रक्त सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। लाभ की संभावना के बीच जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा।

तुला
किसी असहाय की मदद करें, कार्य सहज पूर्ण होंगे। व्यापार में बड़ो का अनुभव आपको सही मार्ग दिखायेगा। परिवार में किसी आयोजन को ले कर चर्चा होगी। धर्म से जुड़े लोगो के मान में वृद्धि के योग हैं।

वृश्चिक
आज आपकी इच्छा पूरी होने का समय आ गया है। आप अपने आत्मबल को बनाये रखें तो सफलता निश्चित है। संतान के प्रति अपने कर्तव्य पूरे करेंगे। शिक्षा के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

धनु
चंचलता के कारण आप थोड़ी थोड़ी देर में अपना निर्णय बदलते हैं। आप अपना मन स्थिर करके सोचें कि आपको क्या करना है। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा। नई मशीनरी को क्रय करने में धन खर्च होगा।

मकर
आज लंबे समय के बाद आपको स्वयं के लिए समय मिला है। आप की कार्यप्रणाली से व्यापारिक लाभ होगा। विवाह संबंधी अवरोध बने रहेंगे। अपरीचित लोगोंं पर भरोसा न करें धोखा मिल सकता है।

कुम्भ
आज नौकरी पेशा लोगों के लिए समय मध्यम है। आपकी व्यवहार कुशलता उत्तम होगी और आपकी तारीफ़ होगी। नए सौदे व्यापार को नई उंचाई देंगे। भाई बहनों से विवाद बड़ा रूप ले सकता है, शांति से समय व्यतीत करें।

मीन
आज नए व्यावसायिक संबंध बनेंगे। वाहन सुख के साथ ही विवाह सम्बन्धित समस्या भी दूर होगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय सामान्य है। किसी आध्यात्मिक जगत की बड़ी हस्ती से मुलाकात सम्भव है।

Views: 125

Leave a Reply