कलयुगी बहू ने मायके वालों से करायी सास की शारीरिक समीक्षा और गहनों संग हुई फरार

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले में आगमन के मद्देनजर पुलिस व्यस्तता का फायदा उठाते हुए बहू के मायके पक्ष की महिलाएं इस कदर गुंडई पर उतर आई कि बुढ़ी सास की लात, घुसा व चप्पलों से जमकर धुनाई कर डाली।
मामला दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के हरदासपुर कला गांव के सोनबरसा चौबे के पुरा का है। जहां वृद्ध 62 वर्षीया महिला किस्मतिया देवी पत्नी पंचम राजभर गांव में खेत में आलू की खुदाई कर रही थी। घर में पहले से अपने सास से खार खाये बहू विन्दू देवी ने मौके का फायदा उठाकर अपने मायके पक्ष से अपनी मां राधिका देवी सहित अपनी बहन एव अन्य कई लोगों को फोन कर घर बुला लिया था। मायके पक्ष की महिलाओं ने खेत से आते ही बुढ़ी महिला को मारना पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे लोगों पर भी उन सबने अश्लील शब्दों का प्रहार किया। बुरी तरह से घायल वृद्धा ने पुलिस चौकी पर प्रार्थना पत्र देकर अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
बताते चलें कि सोनबरसा गांव की वृद्ध महिला किस्मतिया देवी के 32 वर्षीय पुत्र रामसेवक की शादी स्थानीय पुलिस चौकी के तांती गांव के राजभर बस्ती में सजनू राजभर की पुत्री बिन्दू के साथ हुई है। घायल सास किस्मतिया देवी का आरोप है कि जब उसनेे अपनी बहू को अपने अमर्यादित व्यवहार पर अंकुश लगाने की बात कही तो वह बहू को इतना नागवार लगा कि ‌बहू ने मायके से बुलाकर अपनी बूढ़ी सास की जमकर धुनाई कराई और ससुराल से कीमती आभूषण लेकर अपने मायके पक्ष वालों के साथ फ़ुर्र हो गई।


रिपोर्ट – संजय चौबे

Views: 9


Leave a Reply