गैगेस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त पहुंचा सलाखों के पीछे

गाजीपुर। शादियाबाद थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गैगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।
पुलिस टीम ने अभियुक्त जितेन्द्र सिंह यादव पुत्र रामशरण यादव निवासी ग्राम चकदराब थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को रविवार सुबह करीब नौ बजे खलीलपुर नहर पुलिया पर गिरफ्तार किया।
अभियुक्त जितेन्द्र सिंह यादव मु0अ0सं0 2/21 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर से सम्बन्धित है।
उल्लेखनीय है कि एक जनवरी को दर्ज अभियोग उपरोक्त में वादी राकेश कुमार सिंह थानाध्यक्ष थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर द्वारा अभियुक्त गणों अमरीश बिन्द पुत्र राजेश बिन्द निवासी ग्राम अहिरौली थाना कोतवाली गाजीपुर, जितेन्द्र यादव पुत्र रामशरण यादव निवासी ग्राम चकदराव थाना कोतवाली गाजीपुर, प्रिन्स उर्फ पहलवान उर्फ कुलदीप यादव पुत्र रामआसरे यादव ग्राम नारायणपुर थाना करण्डा जनपद गाजीपुर तथा धनन्जय बिन्द पुत्र जयप्रकाश बिन्द निवासी ग्राम चकदराब थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया था, जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक थाना शादियाबाद द्वारा की जा रही थी। अभियुक्त जितेन्द्र सिंह यादव अपने गैंग लीडर अमरीश बिन्द पुत्र राजेन्द्र बिन्द व अन्य अभियुक्तगणों के साथ मिलकर समाज मे भय एवं आतंक पैदा कर धन अर्जित करते हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त जितेन्द्र सिंह यादव पुत्र रामशरण यादव के विरुद्ध दो अभियोग पूर्व से पंजीकृत हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कारर्वाई करते हुए चालान न्यायालय पेश कर दिया।
वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाताप वर्मा थाना शादियाबाद, उपनिरीक्षक बलवन्ता, कान्स्टेबल अतुल कुमार सिंह व विकाश मौर्या थाना शादियाबाद गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply