कोरोना ! पांच नये केस संग संक्रमितों की संख्या पहुंची 5251

गाजीपुर। जिले में कल शनिवार को पांच नये कोरोना संक्रमित मिलने से कुल संक्रमितों की संख्या 5251 हो गयी।
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक जिले के 271383 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से अब तक 270294 मरीजों के परिणाम प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से 265043 लोगों के परिणाम निगेटिव आए हैं। जबकि अभी 1089 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी शेष है।
कल शाम प्राप्त जांच रिपोर्ट में पांच व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। अब तक जिले के संक्रमित मरीजों में से कुल 1862
लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर वापस जा चुके हैं और होम आइसोलेशन से मुक्त होने वालों की संख्या 3280 जा पहुंची है। वर्तमान में 17 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। जिले के संक्रमित मृतकों की संख्या 92 हो गयी है।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में होम आइसोलेशन में 07,वाराणसी में 04 तथा जिला अस्पताल में एक मरीज भर्ती हैं।
इसी प्रकार # उत्तर प्रदेश में …….
कुल संक्रमित – 6,01,128
एक्टिव मरीज -4,462
रिकवर – 5,87,984
मृत्यु – 8,662
इसी प्रकार # देश में …… –
कुल संक्रमित -1,08,27,170(24 घंटे में 11,924)
एक्टिव मरीज- 1,46,196
रिकवर – 1,05,21,409(24 घंटे में 11,596)
मृत्यु – 1,55,028(24 घंटे में 71)

# विश्व में ……
कुल संक्रमित – 10.6 क.
रिकवर – 5.88 क.
मृत्यु – 23.1 लाख

Views: 49

Leave a Reply