रोजगार मेला दस फरवरी को

वाराणसी। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई तथा कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में वृहद रोजगार मेला का आयोजन पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल (टीएफसी) सिंधोरा रोड, चॉदमारी, बड़ा लालपुर, वाराणसी में दस फरवरी को प्रातः 11.00 बजे से किया गया है।
इस रोजगार मेले में काफी संख्या में कम्पनी/नियोजक प्रतिभाग करेंगे। नियोजक/कम्पनियों द्वारा अपने रिक्तियों सम्बन्धी समस्त विवरण विभागीय वेबसाइट पोर्टल-(sewayojan.up.nic.in) पर प्रदर्शित कर दिया गया है।
इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल पर अपना पंजीयन कराकर इच्छुक कम्पनियों में अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार उक्त सेवायोजन पोर्टल पर अपना आवेदन कर पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल (टी0एफ0सी0) सिंधोरा रोड, चॉदमारी, बड़ा लालपुर, वाराणसी में प्रातः-11.00 बजे बायोडाटा एवं समस्त शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण- पत्रों/छाया प्रतियों के साथ, मास्क लगाकर प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी हेतु जिला सेवायोजन कार्याालय, गाजीपुर में भी सम्पर्क कर सकते हैं।


Views: 11


Leave a Reply