सवा कुन्तल गोवंश मांस के साथ अभियुक्ता गिरफ्तार

गाजीपुर। गहमर थाना पुलिस ने 01 कुन्तल 25 किग्रा गोवंश मांस के साथ एक अभियुक्ता को मय औजार गिरफ्तार किया है।
बताते चलें कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जमानियां थाना व बारा चौकी पुलिस ने गुरुवार की दोपहर में बारा गांव के कुरैशी मोहल्ला निवासी अभियुक्ता आसमीन पत्नी इजहार को उसके घर से एक कुन्तल 25 किग्रा गोवंश मांस, लोहे का आला कत्ल जिसमे दो चापड़, एक बांका, दो कुल्हाड़ी व दो पल्ले वाला तराजू व बांट और लकडी का ठीहा के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि अभियुक्ता का शौहर इजहार पुत्र स्व0 समद कुरैशी मौके से फरार हो गया।
बरामदगी के आधार पर पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत अभियुक्ता का चालान न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेंज दिया गया।
अभियुक्ता को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कृष्ण प्रताप सिंह चौकी प्रभारी बारा थाना गहमर,मुख्य आरक्षी महादेव गुप्ता थाना गहमर तथा आरक्षीगण विपुल कुमार पाठक, अंकित सिंह, राहुल कुमार, रोहित सिंह, विजय कुमार सिंह, इम्तियाज अली व महिला आरक्षी पूजा सरोज थाना गहमर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 9

Advertisements

Leave a Reply