पंचांग व राशिफल – 04 फरवरी2021

पंचांग व राशिफल – 04 फरवरी2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास माघ
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि सप्तमी 12:08 तक
नक्षत्र स्वाति 19:41 तक
करण बावा बालवा 12:08 तक 23:08 तक
वार गुरुवार
योग गांदा 22:05 तक
सूर्योदय 06:38
सूर्यास्त 17:42
चंद्रमा तुला राशि में
राहुकाल दोपहर 13:56 − 15:16
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:13 − 12:56

राशिफल
मेष
आज का दिन दिन सामान्य है। रिश्तेदारों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। कार्यस्थल पर सफलता के आसार हैं।

वृषभ
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। कानूनी कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। दिन सामान्य व्यतीत होगा। काम के सिलसिले में यात्रा के योग हैं।

मिथुन
आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। काम के बोझ से तनाव व परेशानी हो सकती है। आलस्य को त्यागने की जरूरत है। धन के लेन-देन में भी सावधानी बरतें। लम्बी यात्रा को टालना बेहतर है।

कर्क
आज का दिन उत्तम है। संपत्ति के विवाद से छुटकारा मिल सकता है। आर्थिक परेशानियां खत्म होंगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और कठोर वचन कहने से बचें। अनावश्यक विवाद से खुद को दूर रखें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

सिंह
आज का दिन व्यस्तता पूर्ण रहेगा। दिन का आरंभ भागदौड़ के साथ हो सकती है। कार्यस्थल पर विवाद से बचने की आवश्यकता है। व्यापार में सफलता के योग हैं। नया काम शुरू करने के लिए दिन उत्तम है।

कन्या
आज वाद-विवाद से बचें। अनावश्यक नुकसान उठाना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। दान-पुण्य करें। गहरे जल से बचना चाहिए।
परेशानी में फंसे लोगों की मदद करें।

तुला
आप का दिन शुभ रहने वाला है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आज सहकर्मियों का साथ मिलेगा जिससे प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नई नौकरी तलाश रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक
आज अपने व्यवहार और वाणी को लेकर सतर्क रहे। आज का दिन सामान्य व्यतीत होगा। किसी नजदीकी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। विवाह के संबंध में शुभ समाचार मिल सकते हैं।

धनु
आज का दिन आपके लिए संघर्षपूर्ण रहने वाला है। धन को लेकर चिंता होगी। आय के स्रोत में भी कमी रहेगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी। नौकरी में व्यवधान व परेशानी के योग हैं।

मकर
आज आपको आर्थिक स्थिति को लेकर चुनौतियों को सामना करना पड़ सकता है। अनचाहा खर्च परेशान कर सकता है। कर्ज लेने से बचें। संतान को लेकर भी चिंता बनी रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें।

कुंभ
आज का समय आपके अनुकूल है। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। वाहन या भवन सुख प्राप्त हो सकते है। व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में किये गये प्रयास में भी सफलता की उम्मीद है।

मीन
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। पारिवारिक काम में व्यस्त रह सकते हैं। रचनात्मक प्रयास का फल मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।आज आप में आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। समय पर कार्य पूरे होंगे।

Views: 97

Leave a Reply