धारदार हथियार से युवक की हत्या

गाजीपुर। शाम को घर से बाहर निकले युवक का शव लहुलुहान अवस्था में सुबह गांव के खेत में पड़ा मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। उम्मीद जताई जा रही कि सम्भवतः धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या की गयी है।
यह घटना जमानियां थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनपुरा गांव की है।बताया गया है कि राकेश गुप्ता उम्र तकरीबन 30वर्ष कल शाम घर से बाहर गया था और उसका रक्तरंजित शव सुबह खेत में पड़ा मिला। घटना की सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया। हत्या की सूचना पर पुलिस अधीक्षक डा.ओमप्रकाश सिंह द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा वहां मौजूद परिवार के सदस्यों से घटना के संबंध में जानकारी ली तथा हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आदेश दिया।


Views: 9

Advertisements

Leave a Reply