पंचांग व राशिफल – 02 फरवरी 2021

पंचांग व राशिफल – 02 फरवरी 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास माघ
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि पंचमी 16:19 तक
नक्षत्र हस्त 22:28 तक
करण तैतिल गारा 16:19 तक 27:16 तक
वार मंगलवार
योग धृति 27:53 तक
सूर्योदय 06:39
सूर्यास्त 17:41
चंद्रमा कन्या राशि में
राहुकाल दोपहर 15:16 − 16:36
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:13 − 12:56

राशिफल
मेष
पूर्व में लिए निर्णय बदलना पड़ेंगे। संतान के भविष्य के प्रति आज कुछ कठोर फैसले लेना होगे। राजकार्य में अवरोध आएंगे पर अपने विवेक से उनको हटाने में सफल होंगे। आकस्मिक लाभ संभव।

वृषभ
कई दिनों से मकान के लिए सोच रहे हैं, आज आप का सपना पूरा हो सकता है। ध्यान रहे झूठ बोल कर आप परेशानी में आ सकते हैं। सहयोगी आप की कार्य शैली पर सवाल उठा सकते हे।

मिथुन
नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। अपने वाक्चातुर्य से सभी को प्रभावित करेंगे। अपनी जीवनशैली को बदलें, लाभ होगा। निजी जिंदगी में दुसरो को प्रवेश न दे। कर्मचारियों से परेशान रहेगे।

कर्क
जमीन जायदाद के लिए विवाद हो सकता है। विरोधी सक्रीय रहेंगे। समाज में कुछ लोग ऐसे भी है जो आप की उन्नति नहीं देख सकते। पुराना रोग उभर सकता है। दिया हुआ पैसा वापस आने में अभी समय लगेगा।

सिंह
अपना कार्य को करवाने के लिए किसी से सिफारिश करनी पड़ेगी। मन पसंद भोजन की प्राप्ति होगी। माता के स्वास्थ में सुधार होगा। घर परिवार में शान्ति हो इस के लिए हनुमान जी की आराधना करे। चमत्कारी लाभ होगा।

कन्या
कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ों की राय जरुर लें। आपके जिद्दी व्यवहार के चलते आपसी सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। आप किसी का भला करने जाते है और स्थिति विपरीत हो जाती है, सतर्कता से काम करें।

तुला
कार्यो में रुकावट आ सकती है। कार्य स्थल पर बार बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा। संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हे।

वृश्चिक
व्यापार विस्तार करने के लिए कर्ज की जरूरत होगी। भूमि भवन संबंधित मामले आज सुलझ सकते हैं। संतान के सफल होने से मन प्रस्सन रहेगा। कार्य के प्रति समर्पित रहे लाभ होगा।

धनु
आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड सकते हैं। संतो का सानिध्य प्राप्त होगा। दुःख का चिंतन न करना ही उसकी औषधी है। उचित होगा कि जो बित गया उसे एक सपने की तरह भुला दें।

मकर
जमीन जायदाद पर खर्च की संभावना है। आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले लेने से बचें। पैसों का लेन देन सावधानी से करें। यात्रा के योग हैं जो लाभकारी सिद्ध होगी।

कुम्भ
आज शासन प्रशासन की अडचनें आ सकती हैं। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। सही समय का इन्तजार करें। स्वास्थ में सुधार होगा। वाहन सुख संभव हे।जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा।

मीन
स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। अपनी बात के न सुने जाने पर दूसरों से नाराज रहेंगे। कार्यस्थल पर गलत आरोप लग सकते हैं, सतर्क रहें। माता पिता से विवाद की स्थिति बन सकती है, उचित होगा शांत रहें।

Visits: 14

Leave a Reply