पंचांग व राशिफल – 31 जनवरी 2021

पंचांग व राशिफल – 31 जनवरी 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास माघ
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि तृतीया 20:23 तक
नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी 25:13 तक
करण वणिजा विष्टि 09:20 तक 20:23 तक
वार रविवार
योग शोभना 12:29 तक
सूर्योदय 07:13
सूर्यास्त 17:55
चंद्रमा सिंह राशि में
राहुकाल सुबह 16:35 − 17:55
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:13 − 12:56

राशिफल
मेष
वित्तीय मामलों में दूसरों पर भरोसा सोच समझ कर ही करें। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। पूरी कार्य योजना तैयार करने के बाद ही किसी भी नवीन कार्य को आरम्भ करें। नौकरी में तरक्की के योग हैं।

वृषभ
व्यस्त जिन्दगी में भी अपने परिजनों के लिए कुछ समय अवश्य निकालें। किसी को समझाने के लिए कड़ापन न दिखायें बल्कि नरमी बरतें। शिक्षा स्थल पर विवाद की स्थिति को टालें। किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार के बारे में जरुर सोचे।

मिथुन
समय से पूर्व व भाग्य से ज्यादा कभी प्राप्त नही होता। व्यर्थ की चिंता छोड़, ईश्वर पर भरोसा रखें। अपने सपने को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करें। आज आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है।

कर्क
लम्बे समय से चले आ रहे पुराने विवाद आज सुलझ सकते हैं। संतान सुख के साथ ही विदेश जाने के योग हैं। जीवन साथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। किसी को देखकर उसके अनुरूप कार्य करने में अपना नुकसान हो सकता है।

सिंह
अपने कटु व्यवहार और क्रोधी आचरण को बदलें। अपनी नम्र वाणी से आप सबको अपना बना सकते हैं।यह ध्यान रखें कि आप जैसा व्यवहार दूसरों से करेंगे वैसा ही आप के साथ भी हो सकता है,अपनी भूल सुधारे लाभ होगा।

कन्या
आज शीघ्रता में कुछ फ़ैसले लेने पड़ सकते हैं। संचित धन का उपयोग सतर्कता पूर्वक करें। नई ज़िम्मेदारी मिलने की संभवाना है। पैर में चोट लग सकती है। परिवार की खिलाफ जाने से बचें।

तुला
अपने करियर की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण फ़ैसले लेने पड़ेगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लम्बी यात्रा के योग हैं ।अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से करें। विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है।

वृश्चिक
आज आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। दूसरों के मामलों में पड़ने से नुकसान आप का ही होगा। बिना मांगे अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी। सामाजिक समारोह में शामिल होंगे ।

धनु
समय को पहचानें। समय रहते अपने कार्यो को पूर्ण करें। आप के आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यो में सहभागिता होगी।

मकर
मनचाहा सहयोग मिलने से प्रसन्नता होगी। आपके व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे। कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होगे। भाई बहनों से स्नेह मिलेगा। विद्युत उपकण खरीद सकते हैं।

कुम्भ
स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति हो सकती है। वाहन पर धन खर्च होगा। जरूरतमंद की मदद करें, रुके कार्य बन जायेंगे। भूमि लाभ संभव।

मीन
कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। कार्य स्थल पर कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे। मन की बात कहना का समय नहीं है।

Visits: 121

Leave a Reply