डीटी पैसेंजर का परिचालन एक फरवरी से

गाजीपुर। वैश्विक महामारी कोविड के कारण दस माह से बन्द पीडीडीयू-ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन का परिचालन एक फरवरी से पुनः आरम्भ होगा।
रेल विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार,
दिलदारनगर से ताड़ीघाट तक चलने वाली डीटी पैसेंजर को पुनः प्रारम्भ करने का फैसला लिया गया है। यह ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से प्रात: 6:15 बजे चलकर सकलडीहा, धीना, जमानियां होते प्रातः 7:45 बजे दिलदारनगर पहुंचेगी, वहां से प्रातः 8:15 बजे चलकर सरहुला, नगसर होते हुए ताड़ीघाट पहुंचेगी। ताड़ीघाट से फिर प्रातः 9:45 बजे चलकर दिलदारनगर पहुंचेगी। दिलदारनगर से फिर पूर्वांह 11:30 बजे ताड़ीघाट के लिए रवाना होगी। इस रूट पर वह तीन चक्र लगायेगी, इसके बाद सायं 7:35 बजे दिलदारनगर से पीडीडीयू जं. के लिए रवाना होगी।

Visits: 63

Leave a Reply