पंचांग व राशिफल – 30 जनवरी 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास माघ
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि द्वितीया 22:10 तक
नक्षत्र मघा 26:23 तक
करण तैतिल गारा 10:58 तक 22:10 तक
वार शनिवार
योग सौभाग्य 15:04 तक
सूर्योदय 07:14
सूर्यास्त 17:54
चंद्रमा सिंह राशि में
राहुकाल सुबह 09:54 − 11:14
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:13 − 12:55

राशिफल
मेष
वाणी कोमल रखें, आध्यात्मिक तरक्की होगी। धन लाभ के लिए किये गये प्रयास सार्थक होंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। अनुबन्धों की पूर्ति होगी। आपसी सम्बन्धों का लाभ मिलेगा। न्याय पक्ष उत्तम।

वृषभ
कारोबार में विस्तार के योग हैं। नई योजना का लाभ मिलेगा। परिजनों का व्यवहार कमजोर रहेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता आयेगी।धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।

मिथुन
कार्य शुरू करने से पूर्व अच्छे ढंग से कार्य योजना बना कर ही काम आरम्भ करें। धैर्य से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। मध्यान्ह से कुछ राहत का अनुभव होगा। कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।

कर्क
आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनुकूल समय का सदुपयोग करें। महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दें। अपनी संगत अच्छे लोगों से रखें। सम्मानित लोगों का आदर करें। संतान सुख सम्भव है।

सिंह
आज का दिन अनुकूल नहीं रहेगा, शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य अपूर्ण होंगे। लम्बित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक सम्बन्धों में प्रगाढता आयेगी। यात्रा सफल रहेगी। शुभ कायों में व्यय होगा।

कन्या
व्यवसाय में तरक्की होगी और धन लाभ होता रहेगा। यात्रा सफल रहेगी। नया मकान दुकान खरीदने के योग हैं। अपने व्यवहार में नम्रता रखें। धर्म-कर्म में रूचि बढेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

तुला
समय अनुकूल नहीं है इसलिए आज कार्यों में सतर्कता बरतें। कोई नया काम आरम्भ करने से बचें अन्यथा विलंब हो सकता है। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। आशाएं बलवती होंगी।

वृश्चिक
आज समय का सदुपयोग करें। महत्वपूर्ण कार्य पूरा करने का प्रयास करें। सफलता अवश्य मिलेगी। व्यवसाय में समस्याओं का सामना करना होगा। स यात्रा से बचें। कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेगे।

धनु
समय प्रतिकूल है। निवेश से बचें और धैर्य से कार्य सम्पादन में रहें। रूके कार्यों की पूर्ति होगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

मकर
आज समय का भरपूर उपयोग करें। सहयोगियों के साथ नया कार्य प्रारंभ करने के योग हैं। विशेष सहयोगियों से भेंप होगी। मन मुताबिक कार्य सिद्धि के योग हैं। झूठ बोलने से बचें अन्यथा हानि हो सकती है।

कुम्भ
अपने लोगों के कारण मन दुखी रहेगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। कार्यों हेतु आश्वासन प्राप्त होगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। सामाजिक सम्बन्धों का लाभ मिलेगा। शुभ कार्यों में व्यय के योग हैं।

मीन
दिन की शुरुआत व्यस्तता पूर्वक रहेगी। देव दर्शन और निजी कार्यो में समय बीतेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। भाग्य में प्रबलता रहेगी। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होंगे।

Visits: 87

Leave a Reply