पंचांग व राशिफल – 28 जनवरी 2021

पंचांग व राशिफल – 28 जनवरी 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास पौष
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि पूर्णिमा 24:43 तक
नक्षत्र पुष्य 27:45 तक
करण विष्टि बावा 13:03 तक 24:43 तक
वार गुरुवार
योग प्रीति 19:19 तक
सूर्योदय 07:15
सूर्यास्त 17:52
चंद्रमा कर्क राशि में
राहुकालप दोपहर 13:53 − 15:13
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:12 − 12:55

राशिफल
मेष
कारोबार में लाभ के योग हैं। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। माता-पिता से ली गई सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे आज काम का बोझ अधिक होने से थकान महसूस करेंगे। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह आपके लिए लाभदायक हो सकती है।

वृष
आज आपको नए व्यक्ति से मुलाकात होने के योग हैं। कार्यालय में आपको नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। आप सारी चीज़ों को बेहतर तरीके से संभाल लेंगे। आपको किसी लेन-देन से फायदा हो सकता है। शाम तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मिथुन
आज आपका दिन समान्य रहेगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल जायेगी। कार्यक्षेत्र में बड़ों का सहयोग मिलता रहेगा।

कर्क
आज आपको अनुभवी लोगों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। आप अपने कार्यो में सफल हो सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेंगे। धन धान्य में वृद्धि होगी। आपके जीवन में नया बदलाव हो सकता है।

सिंह
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। किसी नये अनुबंध से आपको लाभ होगा। आपकी उदारता से लोग प्रसन्न होंगे। आपके सहकर्मी आपकी मदद के लिये तैयार रहेंगे। आपके काम समय से पूरे होंगे। साथ ही आपको अपनी मेहनत का फल भी अवश्य मिलेगा।

कन्या
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपके अनुभवी सहयोगी आपके काम से प्रसन्न होंगे। आप किसी पारिवारिक समारोह में जाकर वहां आपको खुशी मिलेगी। नौकरी के क्षेत्र में आपको फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

तुला
आज का दिन अच्छा रहेगा। आप नये काम करने की सोच सकते हैं, जो आपको आगे धन लाभ के अवसर देंगे।रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आपके भौतिक सुख- साधनों में बढ़ोतरी होगी। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिल सकता है।

वृश्चिक
आज तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। सोचे हुए जरूरी काम पूरे होंगे, आप अपने परिवार को समय देंगे। घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। उनके साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। परिवार के साथ बेहतर समय बीतेगा।

धनु
आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिये। किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। बिजनेस में विरोधियों से बचना चाहिये। छात्रो को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

मकर
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कोई भी फैसला सोच-समझ कर लेना बेहतर रहेगा। आपके नये कामों में रूकावट आ सकती है, लेकिन परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश कर सकते हैं।

कुंभ
आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। व्यापारी वर्ग से धन लाभ होने से आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको अच्छा महसूस होगा।

मीन
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे।

Visits: 99

Leave a Reply