पंचांग व राशिफल – 23 जनवरी 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास पौष
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि दशमी 20:54 तक
नक्षत्र कृत्तिका 21:29 तक
करण तैतिल गारा 07:45 तक 20:54 तक
वार शनिवार
योग शुक्ल 21:51 तक
सूर्योदय 07:16
सूर्यास्त 17:48
चंद्रमा वृषभ राशि में
राहुकाल सुबह 09:54 − 11:13
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:11 − 12:54

राशिफल
मेष
आज का दिन उत्तम रहेगा और बड़ों से सहयोग प्राप्त होगा। सामाज में आप लोकप्रिय बनेंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपके संबंध अधिक सौहार्दपूर्ण बनेंगे। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

वृषभ
आज का दिन अच्छा रहेगा। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आज सहयोगियों से सहयोग मिलेगा। जमीन के सौदे में आपको अच्छा ग्राहक मिलने के योग हैं। धन लाभ हो सकता है।

मिथुन
कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में होंगे। आज आप लोगों के केंद्र में रहेंगे। लेकिन पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आज जितना हो सके, सकारात्मक रहें। सकारात्मक विचारों से अपने को तरोताजा रखें।

कर्क
आज स्थिति सामान्य रहेगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है,उत्तम परिणाम मिलेगा। शत्रु से आपको बचना चाहिए। आपको अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। प्रेमियों के मध्य अनबन हो सकती है।

सिंह
आज लेखकों के लिए दिन उत्तम है। आज आपके विचारों का सम्मान होगा। आपकी लेखनी की हर जगह तारीफ होगी। आज किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग हैं।

कन्या
आज का दिन सामान्य रहेगा। भागीदारी से बचें,अन्यथा भागीदार आपका गलत लाभ उठा सकते हैं। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। आज अपनी वाणी पर संयम रखें।

तुला
संपत्ति के क्रय-विक्रय की संभावना के योग हैं। किसी व्यक्ति विशेष से आपको लाभ होगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। अनैतिक कार्यों से बचें। जीवनसाथी के साथ सौहार्द बनाने में लगें।

वृश्चिक
आज आपका समय अच्छा बितने का योग है। शिक्षण के लिए समय अनुकूल है। बिज़नेस के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। मानसिक तनाव हो सकता है।

धनु
आज किसी व्यक्ति के सहयोग से लाभ मिलेगा। रचनात्मकता और उत्साह आप में नयी उर्जा का संचार होगा। आज पत्नी द्वारा लाभ प्राप्ति की संभावना है। धन लाभ के योग हैं। आप अपने वर्चस्ववादी स्वभाव को बदलें।

मकर
संपर्कों के कारण व्यापारिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र में आज महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आज अपने प्रयासों से सफलता प्राप्त करेंगे। कुछ पुराने लोगों से भेंट होगी। आप निवेश में लाभ प्राप्त करेंगे।

कुम्भ
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज छात्रों के लिए समय अच्छा है। नौकरी पेशा वालों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। आज आपकी बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। आपको धन की प्राप्ति होगी .

मीन
आज किसी व्यक्ति विशेष से आप अपने मन की बातें करेंगे। बिजनेस बढ़ने के योग हैं। छात्रों के लिए दिन ठीक रहेगा। आज अपने वैवाहिक जीवन में सहयोगी का ध्यान रखें अन्यथा मनमुटाव भी हो सकता है।

Visits: 87

Leave a Reply