पंचांग व राशिफल – 07 जनवरी 2021

पंचांग व राशिफल – 07 जनवरी 2021
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास पौष
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि नवमी 23:56 तक
नक्षत्र चित्रा 15:39 तक
करण तैतिल गारा 13:02 तक 23:56 तक
वार गुरुवार
योग सुकर्माण 21:11 तक
सूर्योदय 07:18
सूर्यास्त 17:35
चंद्रमा तुला राशि में
राहुकाल दोपहर 13:44 − 15:01
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:06 − 12:47

राशिफल
मेष
आज का दिन सामान्य रहेगा काम के बावजूद कम लाभ होगा। की उम्मीद है। वाहन चलाते समय आज सावधानी रखें। आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिलेगी| कारोबार में साझेदारी सोच समझ कर करें।

वृष
आज आपके कार्य पूरे होंगे। आज आप कोई बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं,आपकी किसी पुराने क्लाइंट से मुलाकात होगी। परिवार व नजदीकी लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आपको धन लाभ होगा। मनोबल में वृद्धि होगी।

मिथुन
आज का दिन सामान्य रहेगा। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। नए काम शुरू करने से बचना चाहिए। परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला लेने से पूर्व सबकी बात जरूर सुनना चाहिए। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क
आज अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में सफल होंगे। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते अपने खुलेंगे। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। आपका कोई नया कार्य प्रारंभ करने का अवसर बनेगा।

सिंह
आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। ऑफिस का काम जल्दी पूरा हो जायेगा। आपको आय में बढ़ोतरी के लिये किसी की मदद मिल सकती है।करोबार को आगे बढ़ाने के लिए बनाई गई योजनाएँ सफल हो जायेंगी और उसमें आ रही परेशानिया भी खत्म होंगी।

कन्या
आज का दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का मौका मिलेगा। घर में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। अनियमित दिनचर्या से आपको आलस्य और थकान हो सकती है।

तुला
आज आपका दिन मजेदार रहेगा। कोई नई बात सीखने का अवसर मिलेगा। साहित्य से जुड़े लोगों को खुशखबरी मिलने के योग हैं। लोगों की मदद आपको मिलती रहेगी। आपकी यात्रा लाभदायक रहेगी। परिजनों के साथ खुशनुमा पल बितायेंगे|

वृश्चिक
आज आपको कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी।राजनीति से जुड़े लोगों के मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी,आपके बातों से लोग प्रभावित होंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलने के योग हैं।

धनु
आज का दिन उत्तम रहेगा। आपका अध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा। आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको कामयाबी मिलेगी। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। किसी भी काम को करने में मित्र से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा।

मकर
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पुरानी झंझट में पड़ने से बचना चाहिए। गुस्सा करने से लोग आपका विरोध कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात की संभावना है। कारोबार बढानें में नए मौके मिलेगें। दूसरों के साथ मिल कर किये गए कामों में सफलता मिलने के योग है।

कुंभ
आज आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। परिजनों के साथ धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा,जिससे घर का महौल खुशनुमा रहेगा| व्यापार के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पढेगी, जो आपके लिए काफी लाभदायक होगी।

मीन
आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। इस राशि के राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। कारोबार में आपको लाभ होगा।आपको अपने बड़े भाई से उपहार मिलेगा।

Visits: 94

Leave a Reply