पुलिस अधिकारियों को मिला नववर्ष का तोहफा

प्रदेश के 52 आईपीएस अधिकारी हुए प्रोन्नत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस के 52 आईपीएस अधिकारियों को नव वर्ष पर प्रोन्नति का तोहफा दिया है।
मंगलवार को अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में हुई विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक में अधिकारियों के प्रोन्नति को स्वीकृति मिल गयी। विभागीय प्रोन्नति समिति की इस बैठक में कुल 52 अधिकारियों के प्रोन्नति को मंजूरी दी गई।
जानकारी के अनुसार,प्रोन्नति सूची में चार पुलिस महानिरीक्षक(आईजी) रैंक के अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) बनाया गया है। इसमें आईजी पीएचक्यू नवनीत सिकेरा, आईजी क़ानून व्यवस्था ज्योति नारायण,आईजी रेंज आगरा ए. सतीश गणेश और आईजी फ़ायर सर्विस विजय प्रकाश शामिल हैं।
वहीं 2003 बैच के आईपीएस अधिकारियों को उपमहानिरीक्षक(डीआईजी)से महानिरीक्षक (आईजी)पद पर प्रोन्नति किया गया है। इसमें
डीआईजी गोरखपुर मोदक राजेश डी राव,
डीआईजी प्रासक्युशन विनय कुमार यादव,डीआईजी ईओडब्ल्यू हीरा लाल,डीआईजी पीटीएस संजय कुमार,डीआईजी पीटीएस शिव शंकर सिंह,डीआईजी देवीपाटन रेंज राकेश सिंह तथा डीआईजी बरेली रेंज राजेश पाण्डेय शामिल हैं।
इसी क्रम में 2003 बैच के ही दिनेश चन्द्र दूबे और अरविन्द सेन भ्रष्टाचार व अनियमितता के आरोप में जांच के घेरे में और निलम्बित चल रहे हैं।
वहीं 2007 बैच के आईपीएस अधिकारियों को प्रोन्नत कर डीआईजी बनाया गया है। इसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी अमित पाठक,पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार सिंह,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर जोगेन्द्र कुमार तथा पुलिस अधीक्षक 1090 वीमेन पॉवर लाईन रवि शंकर छवि, पुलिस अधीक्षक टेक्निकल सर्विस प्रतिभा अम्बेडकर,पुलिस अधीक्षक सुरक्षा डॉ सुनील गुप्ता,पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू अशोक कुमार,
पुलिस अधीक्षक एससीआरबी अनिल कुमार सिंह
तथा डीसीपी नोयडा नितिन तिवारी शामिल हैं।

Visits: 99

Leave a Reply