पंचांग व राशिफल – 29 दिसम्बर 2020

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास मार्गशीर्ष
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्दशी 07:54 तक
नक्षत्र म्रृगशीर्षा 17:26 तक
करण वणिजा विष्टि 07:54 तक 20:26 तक
वार मंगलवार
योग शुक्ला 16:00 तक
सूर्योदय 07:16
सूर्यास्त 17:28
चंद्रमा मिथुन राशि में
राहुकाल दोपहर 14:55 − 16:12
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:02− 12:43

राशिफल
मेष
वित्तीय मामलों में दूसरों पर भरोसा न करें। भावनात्मक संबंधों में नजदीकिया बढेंगी। किसी भी नए कार्य को करने के पूर्व रणनीति तैयार करें। नौकरी में तरक्की के आसार हैं।

वृषभ
व्यस्त जिन्दगी में कुछ समय अपनों को भी दें। शिक्षा स्थल पर विवाद की स्थिति को टालें। किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार के बारे में जरुर सोचें।

मिथुन
व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जाएं। आकस्मिक धन प्राप्ति आज हो सकती है। कला से लोगों को प्रभावित करेंगे।

कर्क
लम्बे समय से चले आ रहे विवाद, आज सुलझ सकते हैं। संतान सुख संभव। विदेश जाने के योग के बीच जीवन साथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। किसी के देखा देखी में अपना नुकसान कर सकते हैं।

सिंह
अपने व्यवहार और आचरण बदलें। अपने माता पिता से व्यवहार ठीक रखें। ध्यान रखें जैसा व्यवहार आप करेंगे वैसा आप के साथ भी हो सकता है,अपनी भूल सुधारें लाभ होगा।

कन्या
परिवार की खिलाफ जा सकते। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेने पड़ेंगे। संचित धन का उपयोग सतर्कता पूर्वक करें। नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। पैर में चोट लग सकती है।

तुला
अपने कॅरियर के प्रति महतवपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लम्बी यात्रा के योग है। अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से हो। विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है।

वृश्चिक
सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। आप क्यों दूसरे के मामलो में पड़ते हैं ,नुकसान आप का ही होगा। बिना मांगे अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।

धनु
धार्मिक कार्यो में सहभागिता होगी। समय रहते अपने कार्यो को पूर्ण करें, आपका आलसी रवैये आपको नुकसान पहुंचा सकता है। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

मकर
मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न होगा। आप के व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे, कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होंगे। भाई बहनों से स्नेह मिलेगा। विद्युत उपकण खरीद सकते हैं।

कुम्भ
पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति आज हो सकती है। वाहन पर धन खर्च होगा। जरूरतमंद की मदद करें, रुके कार्य बन जाएंगे। भूमि लाभ संभव।

मीन
कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। कार्य स्थल पर कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे।

Visits: 62

Leave a Reply